मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

50 बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को CBI ने किया अदालत में पेश

बांदा: 50 बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप में कल गिरफ्तार हुए यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने आज अदालत में पेश किया।केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने कल यानि मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश क…

50 बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को CBI ने किया अदालत में पेश
50 बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को CBI ने किया अदालत में पेश | फ़ोटो: TVL News

बांदा: 50 बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप में कल गिरफ्तार हुए यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने आज अदालत में पेश किया।केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने कल यानि मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को कथित तौर पर करीब 50 बच्‍चों (पांच से 16 वर्ष तक की उम्र ) के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था|





केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को छोटे बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रामभवन को गिरफ्तार किया था। उक्त इंजीनियर की उम्र 40 साल से भी कम बताई जाती है.. छापेमारी के दौरान ₹8 लाख नगद अनेक सेक्स करने वाले खिलौने लैपटॉप तथा यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आरोप है कि सेक्सी खिलौनों का प्रयोग आरोपी 5 साल से 16 साल तक के बच्चों को लुभाने के लिए किया करता था|




सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा तथा आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप था। यह भी आरोप था कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे यह लोग बच्चों के साथ यौन शोषण करने के बाद उनकी वीडियो तथा अन्य तस्वीरें उतार कर बेचने का काम भी करते थे। यह भी आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरों और वीडियो को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग कर प्रकाशित और प्रसारित भी किया जाता था इसके लिए यह लोग डार्क वेब का उपयोग किया करते थे।






सीबीआई के मुताबिक यह भी आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर 5 साल से 16 साल की बच्चों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गैजेटो का  इस्तेमाल किया। सीबीआई ने इन आरोपियों के घरों पर जब तलाशी ली तो ₹8 लाख  नगद... मोबाइल फोन.. लैपटॉप.. वेब कैमरा ..पेन ड्राइव मेमोरी कार्ड अनेक सेक्सी खिलौनों समेत इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस बरामद हुए।  सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक आरोपी के ईमेल की जांच से पता चला है कि वह बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के उद्देश्य से कथित तौर पर कई भारतीय और विदेशी नागरिकों के संपर्क में भी था ।





आरोपी ने इंटरनेट पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म और वेबसाइटों का उपयोग करते हुए डार्क नेट इत्यादि के माध्यम से कथित तौर पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री को भारी मात्रा में बनाया और उन्हें साझा किया। गिरफ्तार आरोपी को आज सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। ध्यान रहे कि बाल यौन शोषण से संबंधित मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने दिल्ली मुख्यालय में एक विशेष यूनिट की स्थापना की है जहां इस तरह के मामलों की जांच की जाती है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।