भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार जल्द ही लव जिहाद को लेकर कानून लाने वाली है। शिवराज सरकार 'लव जिहाद' पर अगले सत्र में विधेयक पेश करेंगी| लव जिहाद' को लेकर बुधवार को राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे?
लव जिहाद कानून पर मध्य प्रदेश असेंबली प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि,''लव जिहाद से कहीं न कहीं पाक और ISI के अजेंट जुड़े हैं जो सीता को रुबिया बनाने का षड्यंत्र रचते हैं। कब तक हम सीता को रुबिया बनने देंगे और मरने देंगे? नरगिस और सुनील दत्त जैसा सच्चा प्यार दिखाओ मुझे? ऐसी कितनी नरगिस सुनील दत्त के साथ ब्याही गईं बताइए
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि,''पाकिस्तान और ISI एजेंट सीता को रुबिया में बदलना चाहते हैं। हम कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे, कब तक हम सीता को मरने देंगे?
मंगलवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। यह गैर-जमानती अपराध होगा और इसमें पांच साल की सजा का प्रावधान होगा। लव जिहाद' पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि,''मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2020 को विधान??भा में पेश करने की तैयारी की जा रही है।इस अधिनियम में बहकावे,बल पूर्वक शादी और धर्म परिवर्तन करवाने पर 5 साल का कठोर कारावास होगा। साथ ही ऐसे अपराधों को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाएगा|
उन्होंने कहा, अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर शादी करना चाहता है, तो उस व्यक्ति को धर्मांतरित करने वाले धार्मिक नेता को एक महीने पहले जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करना होगा। हम अगले सत्र में इस विधेयक को पेश करेंगे| गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही कानून बनाने की बात कह चुकी है। कर्नाटक और हरियाणा ने भी कहा था कि वो 'लव जिहाद' को लेकर कुछ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं|