मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है, गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है: शिवपाल शिवपाल सिंह यादव

बांदा/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है। सभी बड़े ठेके उनको दिए…

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है, गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है: शिवपाल शिवपाल सिंह यादव
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है, गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है: शिवपाल शिवपाल सिंह यादव | फ़ोटो: TVL News

बांदा/लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है। सभी बड़े ठेके उनको दिए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा से मुक्ति के लिए 2024 में एकजुट होकर हमें समाजवादी पार्टी को जिताना है। 


 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत आज बांदा में शिवपाल सिंह यादव ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान में दी गई संवैधानिक व्यवस्थाओं और मानवाधिकारों को भाजपा सरकार में क्षति पहुंचाई जा रही है।



शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के साथ समाजवाद की अवधारणा को दूषित किया जा रहा है। चुनाव प्रबन्धन की प्रक्रिया पर विशेष कानून बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सभी को सामाजिक न्याय मिले इसके लिए भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए।



समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के भाषण से शुरुआत हुई। इसमें मौलाना इरफान कादरी, विशम्भर प्रसाद निषाद, प्रो0 बी.पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, प्रो0 सुधीर पंवार, राय साहब तथा मिठाई लाल भारती ने अपने विचार व्यक्त किये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 17 अगस्त 2023 को बांदा के प्रशिक्षण शिविर में समापन सम्बोधन करेंगे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।