मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में जनता 'महंगाई-बेरोजगारी' से परेशान : अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। घोसी उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने…

भाजपा सरकार में जनता 'महंगाई-बेरोजगारी' से परेशान : अखिलेश
भाजपा सरकार में जनता 'महंगाई-बेरोजगारी' से परेशान : अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। घोसी उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि उत्तर प्रदेश की सरकार घोसी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी घोसी का उपचुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा हमारी जीत ऐतिहासिक वोटों से होगी। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।



अखिलेश यादव आज वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर विधानसभा मार्ग स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, राहुल शिवगणेश लोधी विधायक सहित रानी अवंती बाई को पुष्पांजलि देकर नमन करने वालों में लोधी समाज के सैकड़ों की संख्या में स्त्री, पुरुष मौजूद रहे। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने महारानी अवंती बाई अमर रहे नारे के साथ अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।


तत्पश्चात अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना अवंती बाई लोधी मध्य प्रदेश के रामगढ़ की रानी कुशल प्रशासक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।



 यादव ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी को अंग्रेजों के विरूद्ध निर्णायक गोरिल्ला युद्ध के कारण याद किया जाता है। उनकी वीरता के कारण ही मध्य प्रदेश का मंडला और रामगढ़ जिला स्वतंत्र हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध महारानी अवंती बाई ने अपने सैनिकों का आव्हान किया था कि अंग्रेजो से संघर्ष के लिए तैयार रहो या फिर चूड़ियां पहनकर घर में बैठो। महारानी अवंती बाई लोधी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से देश को सम्बोधित करते हुए जो कहा है वह झूठ और जुमलेबाजी के सिवाय और कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री जी का लाल किले से यह आखिरी भाषण है क्योंकि 10 साल की भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी देने के बजाय उनकी नौकरी छीनी है। महिलाओं को शौचालय में पानी नहीं दिया। गैस सिलेंडर महंगाई के कारण खाली हैं। किसान और व्यापारी परेशान है। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।