मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बाराबंकी: नाबालिग लड़की का अपहरण कर 4 लोगों ने किया गैंगरेप , दो गिरफ़्तार

बाराबंकी: पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की सबसे भयावह तस्वीर बाराबंकी से सामने आई है| बाराबंकी जनपद में ग्राम पंचायत चुनाव न लड़ने का दबाव न मानने पर एक सम्भावित प्रत्याशी की बेटी को पहले अगवा कर लिया गय…

बाराबंकी: नाबालिग लड़की का अपहरण कर 4 लोगों ने किया गैंगरेप , दो गिरफ़्तार
बाराबंकी: नाबालिग लड़की का अपहरण कर 4 लोगों ने किया गैंगरेप , दो गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की सबसे भयावह तस्वीर बाराबंकी से सामने आई है| बाराबंकी जनपद में ग्राम पंचायत चुनाव न लड़ने का दबाव न मानने पर एक सम्भावित प्रत्याशी की बेटी को पहले अगवा कर लिया गया और फिर उसके साथ चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अन्जाम दिया गया। जनपद के थाना जैदपुर इलाके में कल एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। बाराबंकी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है| पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया|




 ASP ने बताया, "पीड़िता ने इस घटना का एक प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 4 लोगों पर उसने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच जारी है। 




क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर ने बताया "थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में नामित दो अभियुक्तों को 10 घण्टे के अन्दर हिरासत में लेकर पूछताक्ष जारी है|




जानकारी के मुताबिक,''थाना जैदपुर इलाके के एक गांव में एक लड़की को उस वक्त अगवा कर लिया गया, जब वह पढ़ाई करने के लिए स्कूल जा रही थी|लड़की को रास्ते से किडनैप करने के बाद चार आरोपी युवक उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया|पीड़ित लड़की ने परिजनों को यह बात बताई, तो घरवालों ने तुरंत पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज की|



पीड़िता के परिवार ने गांव के ही चार युवकों आकाश वर्मा, लालजी वर्मा, सचिन वर्मा और शिवम वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है|पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि वह राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा है| पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह गांव में ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार है| कुछ लोग नहीं चाहते कि वह चुनाव में खड़ा हो|इसलिए उम्मीदवारी वापस लेने के लिए उसपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था| उसे पैसों का लालच भी दिया गया, लेकिन जब पीड़िता का पिता पीछे हटने के लिए राजी नहीं हुआ तो 4 लोगों ने उसकी 16 साल की बेटी का अपहरण कर लिया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।