मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली न्यूज़ : माँ और प्रेमी को 20 साल की मिली सजा, नाबालिग बेटी के साथ कार्य था दुष्कर्म

पीड़िता के पिता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी एक साल पहले किसी के साथ भाग गई थी।9 दिसंबर 2019 को उसकी छोटी पुत्री शाम 4 बजे बाजार गई थी तो वहां पर उसकी मां उसे मिली और सभी को एक साथ र…

बरेली न्यूज़ : माँ और प्रेमी को 20 साल की मिली सजा, नाबालिग बेटी के साथ कार्य था दुष्कर्म
बरेली न्यूज़ : माँ और प्रेमी को 20 साल की मिली सजा, नाबालिग बेटी के साथ कार्य था दुष्कर्म | फ़ोटो: TVL News


पीड़िता के पिता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी एक साल पहले किसी के साथ भाग गई थी।


9 दिसंबर 2019 को उसकी छोटी पुत्री शाम 4 बजे बाजार गई थी तो वहां पर उसकी मां उसे मिली और सभी को एक साथ रखने की बात कहकर वह उसे अपने कमरे पर लेकर गई।


जब बेटी ने घर जाने की बात कही तो कहा कि मां ने कहा कि फोन पर पापा को सूचना दे दी है, वह यहीं से आकर ले जाएंगे।


इसके बाद उसकी मां ने किसी को फोन किया और थोड़ी देर बाद वहां मां का प्रेमी राजू आया। राजू ने उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं,


जब पुत्री ने विरोध किया तो उसकी मां और राजू ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद राजू ने दुष्कर्म किया


और मां को रुपये का लालच देकर चला गया। मां ने अंदर से ताला डाल लिया।


सुबह दरवाजा खुलते ही पुत्री घर वापस आई। कुछ दिनों तक गुमसुम रहने पर बड़ी बहन ने 13 दिसंबर को उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बताई।


एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पाॅक्सो एक्ट के तहत किशोरी की मां और राजू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।


पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। अभियोजन ने सात गवाह और 12 सबूत पेश किये थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।