मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ हादसे को लेकर पुलिस ने दी थी चेतावनी

कुंभ में कुल भगदड़ संगम के खंभा क्रमांक 11 से खंभा क्रमांक 17 तक जो कुल 200 मीटर लंबा है, तक हुआ है।कुछ लोग जिनको पुलिस बार बार कह रही थी कि किनारे पर सोएं नहीं, वह फिर भी अपने जिद पर लेटे रहे और बाद…

प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ हादसे को लेकर पुलिस ने दी थी चेतावनी
प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ हादसे को लेकर पुलिस ने दी थी चेतावनी | फ़ोटो: TVL News



कुंभ में कुल भगदड़ संगम के खंभा क्रमांक 11 से खंभा क्रमांक 17 तक जो कुल 200 मीटर लंबा है, तक हुआ है।


कुछ लोग जिनको पुलिस बार बार कह रही थी कि किनारे पर सोएं नहीं, वह फिर भी अपने जिद पर लेटे रहे और बाद में कुछ लोगों ने बैरिकेड तोड़ना शुरू कर दिया।


पुलिस ने जब मना किया तो उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाना शुरू किया। इतने जनदबाव में जहाँ पुलिस और लोगों का अंतर सैकड़ों गुना है, वहाँ अंततः पुलिस को सौ पचास लोगों में धक्का देना शुरू किया


और जब बैरिकेड तोड़ दिया तो पीछे के दबाव के कारण आगे वाले लोगों पर गिरे जिससे कुछ लोग घायल हुए और बुजुर्ग लोग काल कवलित हुए।


यह घटना कुल दो मिनट तक अपने चरम पर रही जबकि अगले चार मिनट फिर से सामान्य हो गई। जितना दुनिया के बड़े बड़े देशों की आबादी नहीं है।


उतने लोग एक शहर के एक कोने में पहुंच गए हैं अतः नागरिक अनुशासन के बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते।


पुलिस एक लाठी चला दे तो हज़ार लोग भगदड़ में मारे जायेंगे अतः किसी भी घटना को केवल निवेदन के आधार पर ही कराया जा रहा है और यहीं एक मात्र संभव रास्ता है।


फिलहाल संगम का वह एरिया भी खोल दिया गया है। सारे रास्ते भी खुले हैं। लोग लगातार चल रहे हैं। घायलों का इलाज भी चल रहा है।


इस समय मेला पूरी तरह से नियंत्रण में है। यह कहना अनुचित है कि पूरा हिंदू समाज अनुशासनहीन है, करोड़ों लोगों में कुछ सौ लोगों में कुछ गड़बड़ किया है, उसका आरोप पूरे समाज पर नहीं लगाना चाहिए।


यह मेला फ़िलहाल न योगी जी करा रहे हैं, न मोदी जी, न पुलिस, न अधिकारी। यह फ़िलहाल ईश्वर करा रहे हैं।


इस हादसे पर डीआईजी कुंभ और मेला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. डीआईजी ने कहा, आज महाकुंभ प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव बना.


इस वजह से बैरिकेड्स टूट गए. इसके बाद भीड़ ने लोगों को कुचलना शुरू कर दिया. कुल 90 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इसमें 30 लोगों की मौत हो गई।



डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया, महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी. इसमें 90 लोग घायल हुए थे, जिनमें 30 की मौत हो गई है.

मृतकों में 25 की पहचान कर ली गई है. इसमें चार लोग कर्नाटक के और एक श्रद्धालु गुजरात का रहने वाला था.अन्य 5 की पहचान की जा रही है.

डीआईजी ने साथ ही ये भी बताया कि वहां कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं था. हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया गया है।डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया, महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी. इसमें 90 लोग घायल हुए थे, जिनमें 30 की मौत हो गई है.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।