मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली न्यूज़ : मां का चल रहा था अवैध संबंध ,बेटे ने कर दी प्रेमी की हत्या

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को किशोर सदन भेजा है।पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक की मां से युवक के अवैध संबंध थे। इससे आहत किशोर ने ममेरे भाई के साथ मिलक…

बरेली न्यूज़ : मां का चल रहा था अवैध संबंध ,बेटे ने कर दी प्रेमी की हत्या
बरेली न्यूज़ : मां का चल रहा था अवैध संबंध ,बेटे ने कर दी प्रेमी की हत्या | फ़ोटो: TVL News

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को किशोर सदन भेजा है।


पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक की मां से युवक के अवैध संबंध थे। इससे आहत किशोर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।


गांव परधौली के 38 वर्षीय लोकेश गंगवार का शव बृहस्पतिवार को गांव के पास एक सरसों के खेत में मिला था।


उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक महिला से उसके अवैध संबंध होने का पता चला।


इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम के मुताबिक महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी।


उसने दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसका एक बेटा है जो उसके साथ रहता है और सौतेले पिता को ही पिता मानता था। काफी समय से महिला के गांव के ही लोकेश से अवैध संबंध थे।


महिला का पति कई बार दोनों को अपनी इज्जत की दुहाई दे चुका थे लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे।


महिला का पति इतना आहत था कि उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश तक की थी।


करीब 16 वर्षीय बेटे ने भी शर्मिंदगी की वजह से घर से निकलना छोड़ दिया था।


पुलिस ने लोकेश की हत्या करने वाले किशोरों से मोटर साइकिल, हत्या के लिए इस्तेमाल की गई बेल्ट, एक मोबाइल और लोकेश की चप्पलें बरामद की हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।