यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है।
ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।
ताजा खबर ये है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएंगी।
ऐसा करने से श्रद्धालुओं को पहली मंजिल पर चढ़ने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जब से महाकुंभ शुरू हुआ है। तब से राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शुक्रवार को भीड़ के चलते मंदिर के कपाट 20 मिनट के लिए बंद करने पड़े।
रामनगरी की गलियों में कई जगह जाम की स्थिति रही।
जिसके चलते बाइक और बड़े वाहनों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मजबूरन प्रशासन को कई रास्ते बंद करने पड़े। बताया जा रहा है
कि रायगंज, तपस्वी छावनी रोड और रामघाट चौराहे पर जाम की स्थिति रही। वहीं जाम के चलते टेढ़ी बाजार ओवर ब्रिज के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया।