मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बरेली न्यूज़ : एक होटल पर शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई

गांव कोंछोड़ में एक होटल पर शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है. एक पक्ष ने दो माह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम का बोर्ड तोड़ने व वर्…

बरेली न्यूज़ : एक होटल पर शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई
बरेली न्यूज़ : एक होटल पर शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई | फ़ोटो: TVL News


गांव कोंछोड़ में एक होटल पर शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है. एक पक्ष ने दो माह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम का बोर्ड तोड़ने व वर्तमान में उसे लगवाने की बात कहने को लेकर विवाद होना बताया है. वहीं,पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.


महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव कोंछोड़ निवासी मुकेश कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि रात को गांव के बीनू, अशोक, मोनू, शराब के बहाने ईशनपुर पेट्रोल पंप के पास होटल पर ले गए. वहां गालीगलौज व मारपीट कर दी.


जिसमें वह घायल हो गया. वारदात के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए. वहीं, दूसरे पक्ष से गांव निवासी अशोक दिवाकर ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि कोंछोड़ चौराहे पर उनके व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के नाम का बोर्ड लगा हुआ था.


दो माह पहले मनोज कुमार ने उसे तोड़ दिया. इसकी जानकारी होने पर मुकेश कुमार से शिकायत की. तब उसने माफी मांग ली और बोर्ड लगाने को कहा.


अशोक ने संभ्रांत लोगों के कहने पर फैसला कर लिया. जल्द से जल्द बोर्ड लगाने की हिदायत देकर बात को रफा-दफा कर दिया.


19 को रात होटल पर अशोक ने मुकेश से बोर्ड लगाने के बारे पूछा तो मनोज, राजवीर, टिंकू, विपिन, कमल ने गालीगलौज व मारपीट कर दी.


हाथापाई की. जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया. जान से मारने की धमकी देने लगे.


थाना प्रभारी ने बताया कि नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है.



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।