मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली : देवर ने सिलबट्टे से सिर कूचकर ले ली भाभी की जान, 6 साल की बेटी ने देखा ये मंजर

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। कल थाना सुभाषनगर क्षेत्र में महिला की उसके देवर ने उसकी नाबालिग बेटी के सामने हत्या कर दी| पांच माह…

बरेली : देवर ने सिलबट्टे से सिर कूचकर ले ली भाभी की जान, 6 साल की बेटी ने देखा ये मंजर
बरेली : देवर ने सिलबट्टे से सिर कूचकर ले ली भाभी की जान, 6 साल की बेटी ने देखा ये मंजर | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। कल थाना सुभाषनगर क्षेत्र में महिला की उसके देवर ने उसकी नाबालिग बेटी के सामने हत्या कर दी| पांच माह की गर्भवती भाभी की देवर ने सिलबट्टे के सिल से सिर कूचकर हत्या कर दी। हत्या कर लाश कमरे में बंद करके आरोपित देवर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|



प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। जिस युवती से महिला का पति प्रेम करता था, उसी से उसका देवर। इसी को लेकर आये दिन घर पर कलह होती थी। पुलिस ने बताया कि, ''हमें घर पर महिला का शव पड़ा मिला. उसकी छह साल की बेटी ने हमें बताया कि उसके चाचा ने रात में उसकी मां के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी| 



एसपी सिटी ने बताया,''पुलिस पहुंची तो वहां शव पड़ा था। उसकी 6 वर्ष की पुत्री ने बताया कि उसके चाचा ने सिर पर वार करके उसके मम्मी की हत्या कर दी।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।''



बरेली एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया,''मृतक के परिवार को सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंचे। उसके पति, जो कासगंज में थे, को भी सूचित किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बयान के आधार पर दर्ज होगी प्राथमिकी|




जानकारी के मुताबिक,''मृतका विनीता सक्सेना मूलरूप से भुता के गजनेरा की रहने वाली थी। सात साल पहले सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित शांति विहार कालोनी के रहने वाले नितिन सक्सेना से उसकी शादी हुई थी। विवाह के बाद विनीता की एक बेटी हुई| घर पर विनीता, पति प??रदीप, बेटी कोमल, ससुर राजकुमार, सास सुनीता व देवर आकाश रहता था। 



कासगंज में काम मिलने के चलते विपिन तीन दिन से वहीं था। उसके पिता राजकुमार पांच दिन से बहन के यहां थे। मां सुनीता अस्पताल गई हुई थी। रविवार को घर पर सिर्फ विनीता की छह वर्षीय बेटी कोमल व देवर आकाश था।  मां को अस्पताल छोड़ने के बाद आकाश घर वापस आ गया। इसी के बाद विनीता व आकाश के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते आकाश ने विनीता से मारपीट शुरू कर दी। इस पर मासूम कोमल ने चाचा से मम्मी को न मारने की बात कही। वह रोने लगी। इसके बाद भी आकाश का दिल न पसीजा। विवाद बढ़ने पर आकाश किचन से सिलबट्टे का सिल उठा लाया। उसने विनीता को गिरा दिया और सिर पर कई वार किये।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।