मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Gonda News: फरियाद लेकर ऑफिस आये बुजुर्ग को लेकर उसके घर पहुँचे SP, दिलाया न्याय, एसपी संतोष मिश्रा के संवेदनशीलता की हो रही सराहना

● ऑन द स्पाट फैसला करते है SP संतोष मिश्रा ● फरियादी बुजुर्ग को लेकर घर पहुँचे SP ● पीड़ित के घर पहुँचकर कराया समस्या का समाधान● पीड़ित के बेटे कर रहे थे बुजुर्ग का उत्पीड़नगोंडा: पुलिस अधीक्षक संतोष क…

Gonda News: फरियाद लेकर ऑफिस आये बुजुर्ग को लेकर उसके घर पहुँचे SP, दिलाया न्याय, एसपी संतोष मिश्रा के संवेदनशीलता की हो रही सराहना
Gonda News: फरियाद लेकर ऑफिस आये बुजुर्ग को लेकर उसके घर पहुँचे SP, दिलाया न्याय, एसपी संतोष मिश्रा के संवेदनशीलता की हो रही सराहना | फ़ोटो: TVL News

ऑन द स्पाट फैसला करते है SP संतोष मिश्रा 

● फरियादी बुजुर्ग को लेकर घर पहुँचे SP 

● पीड़ित के घर पहुँचकर कराया समस्या का समाधान

● पीड़ित के बेटे कर रहे थे बुजुर्ग का उत्पीड़न



गोंडा: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही जनसुनवाई के दौरान एक 74 वर्षीय बृद्ध हरीप्रसाद पुत्र दातादीन निवासी ग्राम धानेपुर ठठेरी थाना धानेपुर जिला गोण्डा ने उपस्थित होकर उसके लड़को द्वारा उसको घर से निकाल देने के सम्बन्ध में अपनी पीडा बतायी।



पीडित बृद्ध ने बताया कि उसके चार लड़के है जिसमें से तीन लडके बैंक मे व एक लडका विद्युत विभाग में कार्य करता है। इन सभी ने मिलकर पैतृक घर पर कब्जा कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। विरोध करने पर मुझे मारते-पीटते है तथा खाना-पानी भी नही देते है। 



इस बुजुर्ग फरियादी की पीडा को सुनकर पुलिस अधीक्षक स्वयं वृद्ध हरी प्रसाद को साथ लेकर उसके घर धानेपुर ठठेरी पहुंचे तथा वृद्ध के लडको को बुलवाकर बुजुर्ग की रहने एवम् खाने-पीने की उचित व्यवस्था कराकर घर में उन्हें स्थापित कराया। 



साथ ही उपस्थित परिजनो से वार्ता कर भविष्य में बुजुर्ग हरी प्रसाद का ख्याल रखने एवम् किसी भी प्रकार से परेशान न करने की हिदायत दी। जिस पर उपस्थित सभी परिजनो ने अपनी गलती की माँफी मागते हुए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने का वचन भी दिया। बुजुर्ग हरीप्रसाद ने इस न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा का सहृदय धन्यवाद दिया।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।