मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

मंडलायुक्त व DM ने बस्ती मेडिकल कॉलेज को सौंपी NFL की एंबुलेंस

बस्ती: बस्ती मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर तथा जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रदत एंबुलेंस प्राप्त किया तथा इसे जन समुदाय के…

मंडलायुक्त व DM ने बस्ती मेडिकल कॉलेज को सौंपी NFL की एंबुलेंस
मंडलायुक्त व DM ने बस्ती मेडिकल कॉलेज को सौंपी NFL की एंबुलेंस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर तथा जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल ने राष्ट्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रदत एंबुलेंस प्राप्त किया तथा इसे जन समुदाय के उपयोग के लिए महर्षि वशिष्ठ स्वशासी मेडिकल कॉलेज बस्ती को सुपुर्द किया।



 इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से कोरोना स?? सामना करते हुए हमने सामुदायिक सहयोग की भावना का परिचय दिया है। बस्ती मंडल के तीनों जनपदों में संसाधन का अभाव रहा है जो इस काल में संस्थाओं तथा लोगों के सहयोग से पूरा हुआ है। मेडिकल कॉलेज के उपयोग के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड को धन्यवाद ज्ञापित किया।



उन्होंने संस्थाओं से अपील किया कि आने वाले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं संसाधनों की आवश्यकता होगी। इसके लिए वे आगे बढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इंडो गल्फ फर्टिलाइजर ने ऑक्सीजन प्लांट दिया है। अन्य संस्थाओं ने संत कबीर नगर तथा सिद्धार्थनगर में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कनवर्टर, दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर देने का काम किया है।



उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों को पहुंचाना है ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस अलग-अलग रूपों में हमारे सामने आ रहा है और हम सामूहिक रूप से प्रयास करके इसका सामना कर सकते हैं। 



जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि बस्ती जनपद कृषि प्रधान जिला है। नेशनल फ़र्टिलाइज़र द्वारा एंबुलेंस दिया जाना यहां के किसानों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा। पिछले वर्षों में कोरोना से सामना करने में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज द्वारा उल्लेखनीय योगदान किया गया है। हमें विश्वास है कि अधिक से अधिक संसाधन मेडिकल कॉलेज को प्राप्त करा कर हम इसे और मजबूत कर सकते हैं। 



इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार, सीएमएस डॉ० सोमेश श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ० अनिल यादव, नेशनल फ़र्टिलाइज़र के प्रबंधक, मानव संसाधन, आरके चतुर्वेदी, संदीप कुमार तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकगण उपस्थित रहे








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।