बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बस्ती में समाजवादी पार्टी (सपा) ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने किया विरोध प्रदर्शन|
जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में निकाली गयी रैली। सपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार को लेकर भी जताया विरोध। रैली निकालकर डीएम आफिस पहुचे सपा कार्यकर्ता। समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा|
प्रयागराज की घटना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सुमन सिंह ने कहा कि योगी राज में बहन बेटियां सुरक्षित नही है। सुमन सिंह ने कहा,''पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाएं परेशान हैं लगातार उनके साथ अत्याचार हो रहा है| योगी राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है|
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि,''भाजपा शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है| आम आदमी सुरक्षित नहीं है घर की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, भ्रष्टाचार चरम पर है| नहीं_चाहिए_भाजपा|
महेंद्र नाथ यादव ने बताया कि,'''आज समाजवादी पार्टी बस्ती के वरिष्ठ नेताओं , कार्यकर्ताओं तथा सभी फ़्रंटल अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा तमाम जनसमस्याओं जैसे अघोषित पेट्रोल ,डीजल व रसोई गैस मूल्य बृद्धि, खाद सामाग्री मूल्य बृद्धि, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, किसानो के बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ती बेरोजगारी, लगातार व्यापरियों पर हो रहे उत्पीड़न,प्रदेश मे गिरती कानून व्यवस्था आदि के खिलाफ जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया ।।