बरेली: बीच चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: बरेली के थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत गंगापुर मोहल्ले में सोमवार दोपहर को 30 साल के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई| सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बीच शहर में शराब के विवाद में सुरजीत उर्फ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बरेली: बीच चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बरेली के थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत गंगापुर मोहल्ले में सोमवार दोपहर को 30 साल के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई| सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बीच शहर में शराब के विवाद में सुरजीत उर्फ गोला नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े इस गोलीकांड से शहर में हड़कंप मच गया| घटना के बाद आरोपी कातिल मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी राहुल भाटी भी मौके पर पहुंचे| पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने शाम तक आरोपित राहुल उर्फ अप्पा को गिरफ्तार कर लिया हैं।
घटनाथाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत गंगापुर स्थित शराब भट्टी के सामने की है। हनुमान मंदिर के पास रहने सुजीत उर्फ गोला की रविवार रात आरोपित राहुल उर्फ अप्पा के पिता दया प्रसाद से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर करीब राहुल उर्फ अप्पा अपने भाई दीपक व साथियों विशाल, कुलदीप व लव राजपूत के साथ पहुंचा। सुजीत उर्फ गोला शराब भट्टी के सामने खड़ा था। राहुल ने पीछे से सिर से सटाकर गोली मार दी।
घटनास्थल पर ही सुजीत की मौत हो गई। दिनदहाड़े इस गोलीकांड अफरा-तफरी फैल गई| घटना के बाद पुलिस अफसर तुरंत पहुंचे | वारदात के कुछ घंटे के बाद ही मुख्य आरोपित राहुल उर्फ अप्पा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
बरेली (नगर) पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि गंगापुर में एक युवक की किसी व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV की जांच से पता चला कि राहुल नाम के व्यक्ति ने उस युवक की हत्या की है। अभियुक्त को गिरफ़्तार कर कार्रवाई जारी है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।