बस्ती में निकाय चुनाव वोटर लिस्ट में मनमानी के आरोप: एसडीएम सदर को ज्ञापन, सपा MLA ने चेतावनी दी कि लिस्ट सही नहीं हुई तो धरना पर बैठेंगे
बस्ती: बस्ती में निकाय चुनाव को लेकर सरगरमियां तेज हो गई है। इस बीच सोमवार को चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशियों और नागरिकों ने डीएम कार्यालय पर मतदाता सूची शुद्ध कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती में निकाय चुनाव वोटर लिस्ट में मनमानी के आरोप: एसडीएम सदर को ज्ञापन, सपा MLA ने चेतावनी दी कि लिस्ट सही नहीं हुई तो धरना पर बैठेंगे — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती में निकाय चुनाव को लेकर सरगरमियां तेज हो गई है। इस बीच सोमवार को चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशियों और नागरिकों ने डीएम कार्यालय पर मतदाता सूची शुद्ध कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। लोगों का आरोप है कि अनेक बाहरी मतदाताओं को वार्डों में चुनाव प्रभावित करने की नीयत से मतदाता बना दिया गया। जबकि जो लोग वास्तविक रूप से वार्डों में रहते हैं उनका नाम षड़्यंत्रपूर्वक काट दिया गया है।
नगर निकाय मतदाता सूची में सैकड़ों की संख्या में नाम काटे जाने एवं पात्र मतदाताओं के नाम न जोड़े जाने को लेकर सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने एसडीएम सदर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन देने आए लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद बस्ती व बनकटी नगर पँचायत के कई वार्डों में लोगों का नाम काट दिया गया है। जो कि पहले से ही मतदाता सूची में मौजूद थे। साथ ही नए मतदाताओं को भी नहीं जोड़ा गया है जो कि मतदाता बनने की योग्यता रखते हैं।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि,' नगर निकाय चुनाव को प्रभावित करने की नियत से राजनीतिक दबाव में मतदाता सूची में मनमानी की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यादव ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर मतदाता सूची को सही न किया गया तो वे स्वयं धरने में शामिल होंगे। वहीं, एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने मीडिया से बात कर बताया कि सूचना प्राप्त हुई है,जांच कर कर्यवाही की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।