बाड़मेर: राजस्थान में बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में बेकाबू बोलेरो ने राहगीरों को कुचला। हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ है। सिणधरी क्षेत्र के मुख्य बाजार में सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को एक बोलेरो ने कुचल दिया। दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ,'सिणधरी क्षेत्र के मुख्य बाजार में बेकाबू बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बछड़े को टक्कर मारती हुई गाड़ी राह चलते लोगों को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी और एक अन्य महिला की मौत हो गई। दो लोगों के पैर कट गए।
हादसे में बाड़मेर के मालपुरा निवासी 45 वर्षीय अणसीदेवी पत्नी बादराराम और 43 वर्षीय कोकू देवी पत्नी खेताराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जसराज (4 वर्ष) और उसके पिता खेताराम (50 वर्ष) के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर रूप से घायल खेताराम की नाहटा हॉस्पिटल बालोतरा में इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसे में जसराज (4) के माता-पिता की मौत हो गई| हादसे में 50 वर्षीय बादराराम पुत्र वीराराम निवासी मालपुरा, 25 वर्षीय यशवंत कुमार पुत्र गौतम निवासी उदयपुर के पैर कट गए हैं।
सिणधरी थाना के SHO सुरेंद्र कुमार ने कहा,''शाम करीब 6:30 बजे सिंधारी क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक असंतुलित कार ने राहगीरों को कुचला। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक 4 साल का बच्चा भी हादसे में घायल हुआ है, सबका इलाज जारी है|