मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti: हत्या के बाद जगी बस्ती पुलिस, 11 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा

बस्ती:जमीन विवाद को लेकर जनपद के पैकोलिया थाना अंतर्गत जीतीपुर ग्राम पंचायत के लालपुरवा मजरे में रविवार को हुए 13 वर्षीय नाबालिग बालिका परी श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में स्थानीय पुलिस ने अंशू श्र…

Basti: हत्या के बाद जगी बस्ती पुलिस, 11 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा
Basti: हत्या के बाद जगी बस्ती पुलिस, 11 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:जमीन विवाद को लेकर जनपद के पैकोलिया थाना अंतर्गत जीतीपुर ग्राम पंचायत के लालपुरवा मजरे में रविवार को  हुए 13 वर्षीय नाबालिग बालिका परी श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में स्थानीय पुलिस ने अंशू श्रीवास्तव पुत्र हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव निवासी ग्राम व पो0 जीतीपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती की तहरीर पर 11 नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा - 191(2), 191(3), 333, 109(1), 103(1), 351(3) व 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। गौरतलब हैं कि जमीनी विवाद के इस मामले में मनबढ़ो ने दुस्साहसिक तरीके से चाकुओ से गोंदकर नाबालिक बच्ची की हत्या और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में अब भी चल रहा है। 


बताते चलें कि अंशू श्रीवास्तव पुत्र हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पैकौलिया थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में दर्शाया है कि रविवार को उसके मामा अतुल श्रीवास्तव पुत्र वेदप्रकाश श्रीवास्तव ग्राम व पो0 - जीतीपुर थाना पैकोलिया से अमरनाथ वर्मा पुत्र रामकरन ग्राम व पो0 - जीतीपुर थाना पैकोलिया से पुरानी जमीनी विवाद था जिसकी पैमाइश 14-06-2025 को राजस्व टीम व पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की मौजूदगी में करके सीमांकन भी कर दिया गया था। लेकिन पैमाइश होने के बाद अतुल श्रीवास्तव के विपक्षी लगभग सायं तीन बजे सीमांकन किये गये खूंटे को उखाड़ रहे थे। मना करने पर अमरनाथ, दूधनाथ पुत्रगण रामकरन, सुमन पुत्री अमरनाथ, अंशिका पूत्री अमरनाथ, मिथलेश उर्फ बिट्टन पुत्री रामकरन, कुसुम पत्नी अमरनाथ, शिवकुमारी पत्नी रामकरन, फूलकुमारी पत्नी दूधनाथ, नीरज पुत्र अज्ञात(अमरनाथ का भांजा) शिक्षा वर्मा पुत्री दूधनाथ, राजेन्द्र पुत्र रामलखन, निवासीगण ग्राम व पो0 - जीतीपुर, थाना - पैकोलिया, जनपद बस्ती एवं कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा एकराय व गोलबंद होकर अतुल श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव व उनकी लड़की सिद्धि श्रीवास्तव उर्फ परी को घेरकर व घर में घुसकर दूधनाथ व अमरनाथ ने तत्काल सिद्धि श्रीवास्तव के ऊपर चाकू से वार कर दिया एवं चाकू, लाठी डण्डा व लोहे की राड से मारा व पीटा गया जिससे सिद्धि श्रीवास्तव उर्फ परी की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अतुल श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव एवं आशा श्रीवास्तव तथा अंशु श्रीवास्तव को गम्भीर रूप से चोट आई है। जिसमें अतुल अंशिका एवं आशा को हरैया सीएचसी में इलाज हेतु भेजा गया। वहीं गम्भीर चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। मौके से विपक्षियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। ज्ञातव्य है कि इस प्रकरण ने राजस्व व पुलिस महकमे की भूमिका तथा कार्यशैली पर ऐसे गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिनका जवाब पूछने पर जिम्मेदारों को पसीना छूट रहा है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।