मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti: सेवानिवृत्ति पर बीईओ का सम्मान, ब्लॉक प्रमुख बोले— सरलता और कर्तव्यनिष्ठा से जीता सभी का विश्वास

कुदरहा, बस्ती। विकास खंड सभागार में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सीपी गौंड के सेवानिवृत्ति अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ म…

Basti: सेवानिवृत्ति पर बीईओ का सम्मान, ब्लॉक प्रमुख बोले— सरलता और कर्तव्यनिष्ठा से जीता सभी का विश्वास
Basti: सेवानिवृत्ति पर बीईओ का सम्मान, ब्लॉक प्रमुख बोले— सरलता और कर्तव्यनिष्ठा से जीता सभी का विश्वास — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती। विकास खंड सभागार में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सीपी गौंड के सेवानिवृत्ति अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे एवं खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।


ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि बीईओ सीपी गौंड ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सरल स्वभाव, निष्पक्ष कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से सभी का विश्वास जीता। वहीं, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कहा कि उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समयबद्धता से निभाया। उनकी कार्यशैली और सरलता से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।


सेवानिवृत्त बीईओ सीपी गौंड ने कहा कि पूरे सेवा काल में उन्हें कुदरहा जैसा सहयोगी कार्यक्षेत्र कहीं नहीं मिला। उन्होंने शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ एवं शिक्षकों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर बीईओ को सम्मानित किया। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जून 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।