मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: 39.87 लाख की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कोठवा भरतपुर के निकट बनने वाल…

बस्ती: 39.87 लाख की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
बस्ती: 39.87 लाख की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कोठवा भरतपुर के निकट बनने वाले कूड़ा निस्तारण केंद्र (एम.आर.एफ. सेंटर) के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 39 लाख 87 हजार रुपये की लागत आएगी।


भूमि पूजन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नेहा और अंकुर वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की कड़ी में 39 लाख 87 हजार की लागत से शहर से सटे कोठवा भरतपुर में कूडा निस्तारण केन्द्र एम.आर.एफ. सेन्टर का निर्माण कराया जायेगा। इससे कूडा निस्तारण में तेजी आयेगी। पालिकाध्यक्ष नेहा वर्मा ने इस मौके पर कहा कि उन्होने चुनाव के दौरान नगर पालिका क्षेत्र की जनता से जो वायदा किया था उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है।

कूडा निस्तारण केन्द्र के भूमि पूजन अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।