इर्ट भट्ठा के संघ की जिलाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल ने जिलाधिकारी से मिलकर लगाया SO वाल्टगंज के ऊपर आरोप।
जिलाधिकारी बस्ती को दिए शिकायती पत्र मे कहा गया की मिट्टी का कार्य जे.सी.बी और टिपर, डम्फर द्वारा करते है। जिसमें भट्ट द्वारा रायल्टी जमा किया जाता है, और जिस खेत में जो मिट्टी निकाला जाता है, उस खेत के गाटे को रायल्टी में जोड़ दिया जाता है जिससे खनन विभाग द्वारा 2 मीटर गहराई तक खुदाई कर मिट्टी निकालने का आदेश दिया जाता है। लेकिन जिले का पुलिस प्रशासन थानाध्यक्ष महोदय वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी जी द्वारा धमकी मिलती है 10 हजार रूपया महीने में नहीं दोगे तो गाड़ी पकड़ेंगे और कोई कागज नहीं देंखेगे तुम्हारी गाड़ी सीज कर थाने में खड़ी कर दिया जायेगा, और मुकदमा दर्ज कर देंगे हम लोगो द्वारा उनकी मांग पूरी न होने पर गाड़ियों को खींच कर थाने में खड़ी कर दे रहे है। और मोटे रकम की डिमाण्ड/मांग कर रहे है। और मौजूदा समय पर हमारी दो गाड़ी संख्या-UP51 BT 3868 और UP51 AT 7290 को थाने में बंद किये है जिसका सब पेपर भी कम्पलीट है। और मिट्टी की रायल्टी पेपर भी है। ड्राइबरों का हैबी लाईसेंस भी है,
वही वाटरगंज थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने सारे आरोप को ख़ारिज कर दिया, और कहा की कुछ दिन पहले सड़क पर तेज रफ्तार डम्फर पर कार्यवाही हुई थी, क्योंकी तेज रफ्तार मिट्टी लते डंफर से आये दिन हादसे होते रहते है, जिसकी पैरवी के लिए जिन्होने आरोप लगाया है वो उसकी पैरवी करने आये थे और कार्यवाही हो चुकी थी इसलिए मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है,,