मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ - रेड क्रास सोसायटी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर किया मांग

रेड क्रास सोसायटी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर किया मांग, आगामी 7 मार्च को बोर्ड परीक्षा के दिन रेड क्रास सोसायटी के चुनाव पर पुर्न विचार कर नयी तिथि घोषित किया जाए,पूर्वक अवगत कराना है कि आगामी 7 मार्…

बस्ती न्यूज़ - रेड क्रास सोसायटी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर किया मांग
बस्ती न्यूज़ - रेड क्रास सोसायटी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर किया मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


रेड क्रास सोसायटी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर किया मांग, आगामी 7 मार्च को बोर्ड परीक्षा के दिन रेड क्रास सोसायटी के चुनाव पर पुर्न विचार कर नयी तिथि घोषित किया जाए,


पूर्वक अवगत कराना है कि आगामी 7 मार्च को बोर्ड परीक्षा के दिन रेड क्रास सोसायटी का चुनाव राजकीय इण्टर कालेज के मल्टी परिपज सभागार में होना है। इस सम्बन्ध में आदर पूर्वक अवगत कराना है कि 7 मार्च शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक कक्षा 10 और कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षा होना निश्चित है।


बोर्ड परीक्षा को देखते हुये परीक्षा स्थल के आस पास कोलाहल या अन्य कोई गतिविधि न होने पाये इस दिशा में आप श्रीमान जी द्वारा धारा 163 के तहत  प्रतिबन्ध लागू किये गये हैं। रेड क्रास सोसायटी का चुनाव परीक्षा स्थल के निकट ही दिन में 10 बजे से ही निर्धारित है जबकि परीक्षा 7 मार्च शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होना है।


रेड क्रास सोसायटी का चुनाव मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. दूबे और चुनाव अधिकारी / उप जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह की देख रेख में होना निश्चित था किन्तु मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. दूबे का स्थानान्तरण हो गया है और चुनाव अधिकारी / उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह प्रशिक्षण में मसूरी गये हुये हैं। ऐसी स्थिति में रेड क्रास सोसायटी का चुनाव सम्पन्न कराया जाना उचित न होगा।


यह भी कहा की बोर्ड परीक्षा और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. दूबे के स्थानान्तरण हो गया है और चुनाव अधिकारी / उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह का प्रशिक्षण में मसूरी जाने की स्थिति में नये सिरे से चुनाव कराये जाने हेतु कोई दूसरी तिथि घोषित करने की कृपा करे, इससे रेड क्रास के चुनाव में पारदर्शिता बनी रहेगी.



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।