मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की नृशंस हत्या, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

बस्ती: जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेमा रहमत स्थित संस हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ममता चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पहु…

बस्ती न्यूज़ : निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की नृशंस हत्या, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
बस्ती न्यूज़ : निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की नृशंस हत्या, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बस्ती: जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेमा रहमत स्थित संस हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ममता चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पहुरा गांव की निवासी थी और राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित उक्त निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम कर रही थीं।


घटना की सूचना पाकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र शनिवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता के पिता श्री रामभवन चौधरी सहित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बताते हुए कहा कि, “यह एक मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली घटना है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हर स्तर पर साथ खड़े हैं।”

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


इस अवसर पर भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, विद्या मणि सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, नीरज प्रजापति, दिव्यांशु दुबे धनन्जय सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।