मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: महिला को निर्वस्त कर अपमानित करने के विरोध में कांग्रेस नेता मंजू ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बस्ती: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने महिलाओं के उत्पीड़न, उन्हें नंगा घुमाकर अपमानित किये जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी के…

Basti news: महिला को निर्वस्त कर अपमानित करने के विरोध में कांग्रेस नेता मंजू ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Basti news: महिला को निर्वस्त कर अपमानित करने के विरोध में कांग्रेस नेता मंजू ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने महिलाओं के उत्पीड़न, उन्हें नंगा घुमाकर अपमानित किये जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।


राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस नेता मंजू पाण्डेय ने कहा है कि गुजरात राज्य के दाहोद जिले में एक आदिवासी महिला को शक के आधार पर कुछ शरारती तत्वों के  द्वारा निर्वस्त कर पूरे गांव में नंगा घुमा कर उसे मारा पीटते हुये मोटर साईकिल में  बांधकर घसीटा गया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडीओ वायरल हुआ। यह घटना शर्मनाक है। मंजू पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी बार-बार गुजरात माडल का हवाला देते हैं, क्या यही गुजरात माडल है जहां आदिवासी महिला के साथ बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी गई। मंजू पाण्डेय ने राष्ट्रपति से मांग किया है कि समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर पीड़ित महिला को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।