Basti news: उप्र.जल निगम के कर्मचारी निसार अहमद एवं जेई रामदास को साथियों ने दी भावभीनी विदाई
बस्ती: उ.प्र. जल निगम ग्रामीण कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निशार अहमद तथा अवर अभियन्ता रामदास के सेवानिवृत्त होने पर साथ कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इनका फूल मालाओं से स्वागत किय…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti news: उप्र.जल निगम के कर्मचारी निसार अहमद एवं जेई रामदास को साथियों ने दी भावभीनी विदाई | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उ.प्र. जल निगम ग्रामीण कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निशार अहमद तथा अवर अभियन्ता रामदास के सेवानिवृत्त होने पर साथ कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अधिशाषी अभियन्ता जनार्दन सिंह ने कहा सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है। 25-30 साल तक सेवा करने के उपरान्त जब किसी साथी को विदा करना होता है तो वह क्षण बेहद भावुक होता है।
विदाई समारोह में पूरे सेवाकाल के अनुभव और खास घटनाक्रम याद आते हैं। उन्होने कहा निशार अहमद और जू. इंजीनियर रामदास काफी संयमी और अपने काम के प्रति सजग रहते थे। उनका सेवाकाल दूसरों के लिये प्ररणास्रोत है। सहायक अभियन्ता योगेन्द्र कुमार ने कहा सेवाकाल समाप्त होने पर एक ओर जहां सहकर्मियों से अलग होना होता है वहीं परिवार के हिस्से वाला समय बढ़ जाता है। यानी सेवाकाल के बाद लोग अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाते हैं। दोनो कर्मचारियों ने साथियों को छाता, छड़ी, बुद्ध का चित्र और भारत का संविधान, अंगवस्त्र देकर बैंड बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी। मौके पर इंजी. देवेश चौधरी, इंजी. दिलीप चौधरी, जू. इंजी. उपहार गुप्ता, जू. इंजी. अश्वनी कुमार, जू. इंजी. शशांक श्रीवास्तव, राजकुमार, सुबोध त्रिपाठी तथा सुरेन्द्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।