मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :महाकुंभ हादसे में मृतकों की सही संख्या जानने के लिये कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

महाकुंभ में हुये हादसे में मतकों की संख्या सार्वजनिक किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा।ज्ञापन सौंपने के उपरान्त जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र…

बस्ती न्यूज़ :महाकुंभ हादसे में मृतकों की सही संख्या जानने के लिये कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बस्ती न्यूज़ :महाकुंभ हादसे में मृतकों की सही संख्या जानने के लिये कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


महाकुंभ में हुये हादसे में मतकों की संख्या सार्वजनिक किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा।


ज्ञापन सौंपने के उपरान्त जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा महाकुंभ हादसे में मरने वालों की संख्या को लेकर देश भर में तरह तरह की बातें हो रही हैं।


कांग्रेस पार्टी घटना को लेकर मर्माहत है, और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। कांग्रेस पार्टी मृतकों के परिवारों को ढ़ाढ़स बधाते हुये उनकी हर संभव मदद करना चाहती है।


ऐसे में महाकुंभ में जिन श्रद्धालुओं को अपनी जांन गंवानी पड़ी है उनके बारे में पूरी जानकारी जरूरी है। सूची जारी होने पर तरह तरह के अफवाहों पर विराम भी लगेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकारी आंकड़ों की मानें तो अभी तक महाकुंभ में पहुंचकर 34 करोड श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।


सरकार के पास हर रोज का आंकड़ा है। करोडों की संख्या इतनी आसानी से गिनी जा सकती है तो मरने वालों की संख्या बताने से गुरेज क्यों है। इससे लगता है सरकार कुछ छिपा रही है और बहुत बड़े रहस्य पर परदा डालना चाहती है।


ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से मो. रफीक खां, लालजीत पहलवान, डीएन शास्त्री, गंगा मिश्रा, आशुतोष पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश पाठक, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामभवन शुक्ल, इजहार अहमद, गिरजेश पाल, लक्ष्मी यादव, अवधेश सिंह, अलीम अख्तर,


शब्बीर अहमद, मो. अकरम, आनंद निषाद, सर्वेश शुक्ल, मंजू पाण्डेय, साधूरसन आर्य, संदीप श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्धीकी, शौकत अली, सेराज अहमद, मो. अशरफ अली, विश्वजीत शुभम, सोनाथ निषाद, सरोज बाला कनौजिया आदि मौजूद रहे।


 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।