मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : अपना दल एस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिये अभियान चलाने का निर्णय

शुक्रवार को अपना दल एस की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में लोहिया काम्प्लेक्स स्थिति पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कार्यकर्त…

बस्ती न्यूज़ : अपना दल एस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिये अभियान चलाने का निर्णय
बस्ती न्यूज़ : अपना दल एस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिये अभियान चलाने का निर्णय — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


शुक्रवार को अपना दल एस की मासिक बैठक  जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में  लोहिया काम्प्लेक्स स्थिति पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर लोगों को पार्टी से जोड़े। पार्टी की पहचान उसकी नीतियों और संगठन के आधार पर होती है।  कहा कि  कार्यकर्ता  पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाय। बैठक में  बूथ स्तर  कमेटियों के गठन पर जोर  दिया गया।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य झिनकान चौधरी ने कहा कि अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के सड़क से सदन तक निरंतर आवाज उठाने का परिणाम है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल पाया।  अभी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं,हमें निरंतर आवाज उठाते रहने की जरूरत है। संचालन निसार अहमद ने किया।


मासिक बैठक में  राम सिंह पटेल, शिवकुमार चौधरी, वन्दना पटेल, राम गोपाल कन्नौजिया, रमेश चंद्र गिरि, राम चन्द्र पटेल, संजय चौधरी, प्रदीप पटेल राणा, वेद प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, सईद खान, रविन्द्र, गोलू, राज कुमार पांडेय,आस्मीन, गीता देवी, राजेश्वरी शर्मा, विद्यावती, प्रभावती, अंजलि, कल्पना, कविता,सावित्री देवी,  सुभावती, सुमन, सुधा आदि शामिल रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।