मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :सपा की मासिक बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मं पार्टी के नीति, कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने, जन…

बस्ती न्यूज़ :सपा की मासिक बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर
बस्ती न्यूज़ :सपा की मासिक बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मं पार्टी के नीति, कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने, जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष करने के साथ ही बूथ स्तर की समीक्षा की गई।


बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने  कहा कि राजनीति निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ने के साथ ही किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गों के हितों के लिये जन सरोकारों से जुड़कर रचनात्मक संघर्ष जारी रखें। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता निरन्तर अपनी तैयारी मजबूत रखें।


सपा की मासिक बैठक को विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्रा आदि ने सम्बोधित करते हुये सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया। कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक सरोकारों के लक्ष्य पूरे होंगे। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी निरन्तर जनहित के सवालों को लेकर संघर्षरत है। बैठक में जमील अहमद, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, मो. सलीम, राजाराम यादव, आर.डी. गोस्वामी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज निषाद, रामजीत यादव, संजय गौतम, रजनीश यादव, जोखूलाल यादव, प्रशान्त यादव, फौजदार यादव, पंकज मिश्र, घनश्याम मिश्र, रन बहादुर यादव, मो. उमर, राजेन्द्र चौधरी, गीता भारती, हृदयराम यादव, प्रमोद यादव, आर.डी. निषाद, कैश मोहम्मद, भोला पाण्डेय, दीपक आर्या, राजू सिंह, रिन्टू यादव आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से रहमान सिद्दीकी, जुवैदा खातून, पंकज मिश्र, हृदयराम यादव,  प्रवीण पाठक, जुवैदा खातून, फौजदार यादव, सुरेश यादव, मल्लू चौधरी, हनुमान गौड़, राम उजागिर चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।