बस्ती न्यूज़ : नई बाजार से पांडेय बाजार को जोड़ने वाली सड़क जिस पर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 199 है उसके उपर फ्लाईओवर बनाने को लेकर कर रहे मांग
नई बाजार से पांडेय बाजार को जोड़ने वाली सड़क जिस पर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 199 है उसके उपर फ्लाईओवर बनाने के मांग काफी दिनों से हो रही है। लेकिन कतिपय कारणो से 2016 से प्रकरण लम्बित है। लेकिन तत्कालीन जिल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : नई बाजार से पांडेय बाजार को जोड़ने वाली सड़क जिस पर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 199 है उसके उपर फ्लाईओवर बनाने को लेकर कर रहे मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
नई बाजार से पांडेय बाजार को जोड़ने वाली सड़क जिस पर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 199 है उसके उपर फ्लाईओवर बनाने के मांग काफी दिनों से हो रही है। लेकिन कतिपय कारणो से 2016 से प्रकरण लम्बित है। लेकिन तत्कालीन जिलाधिकारी और यहां के व्यापारियों के प्रयास से फाटक नंबर 198 बी जो नारंग रोड से शुगर मिल होते हुए बाहर निकलती है उस पर फ्लाईओवर पास हो गया है।
कतिपय लोग इसके निर्माण में अड़ंगा लगा रहे हैं और नए-नए तरीके इजाद करके उसको ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रहे हैं। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखी इसके। पहले भी व्यापार बंधु की बैठक में पिछले 5 महीनें से प्रकरण में वार्ता होती रही थीं। जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर इसका प्रयास किया था और फ्लाईओवर की संस्तुति भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दी गई। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। किसी भी ढंग का दबाव नही मान्य होगा और वहां पर ऊपरगामी पुल बनेगा ही बनेगा। आनंद राजपाल, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, सूर्यकुमार शुक्ल, सतीश सोनकर आदि मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।