बस्ती न्यूज़ : एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़ में बस्ती के मुलायम को प्रदेश में प्रथम स्थान
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा पीआरडी ग्राउंड लखनऊ में चल रहे प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के कप्तानगंज इलाके के मुलायम यादव ने 400 मीटर दौड़ में परचम लहर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़ में बस्ती के मुलायम को प्रदेश में प्रथम स्थान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा पीआरडी ग्राउंड लखनऊ में चल रहे प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के कप्तानगंज इलाके के मुलायम यादव ने 400 मीटर दौड़ में परचम लहराया है। उसकी कामयाबी से परिजनों में खुशी की लहर है।
बताते चलें लखनऊ के पीआरडी ग्राउंड में युवा कल्याण एवं क्रांति रक्षक दल विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभा करने पहुंचे हैं। गुरुवार को एथलेटिक्स खेल को 400 मीटर दौड़ में बस्ती मंडल के कप्तानगंज क्षेत्र के बनहा गांव के रहने वाले मुलायम यादव जो परिवारपुर स्थिति एस एस स्पोर्ट्स एकडमी में प्रशिक्षण ले रहा है। और औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में 12वी का छात्र भी है। मुलायम यादव ने 6 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि मेरठ के अजय कुमार द्वितीय स्थान पर और बनारस के अमित यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
मुलायम यादव इसके पूर्व में भी स्कूली स्टेट बनारस, ओपेन स्टेट गोरखपुर में प्रतिभाग कर चुका है। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिलने से परिवार के लोग सहित एस एस स्पोर्ट्स एकडमी के प्रशिक्षक राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाडी सुनील सिंह, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा के प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह,खेल हरीश सिंह, मुहम्मद जमाल प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुलायम से अभी और भी उम्मीद है। तीन दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता में अभी और भी कामयाबी मिलेगी। क्योंकि यह दौड़ का अच्छा खिलाड़ी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।