मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

संतकबीरनगर न्यूज़ : शैक्षणिक सत्र के आखिरी दिन सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में नौनिहालों ने प्रबंधन के साथ मनाया होली मिलन समारोह

संतकबीरनगर जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद का परिसर शुक्रवार को होली के रंगों से सराबोर नजर आया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ एक्ज…

संतकबीरनगर न्यूज़ : शैक्षणिक सत्र के आखिरी दिन सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में नौनिहालों ने प्रबंधन के साथ मनाया होली मिलन समारोह
संतकबीरनगर न्यूज़ : शैक्षणिक सत्र के आखिरी दिन सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में नौनिहालों ने प्रबंधन के साथ मनाया होली मिलन समारोह | फ़ोटो: TVL News


संतकबीरनगर जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद का परिसर शुक्रवार को होली के रंगों से सराबोर नजर आया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने स्कूल के नन्हें नौनिहालों के साथ जमकर होली खेली। नौनिहाल अपने एमडी और एक्जीक्यूटिव एमडी के साथ ही अपने टीचर्स को अबीर गुलाल लगा कर प्रफुल्लित नजर आए। आगामी दिनों में होली के पर्व को देखते हुए विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी के निर्देश पर स्कूल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी के साथ प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने नन्हें मुन्ने बच्चों को अबीर गुलाल लगा कर होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के नन्हे मुंन्हे बच्चों को अबीर गुलाल लागते हुए होली की अग्रिम बधाई  दिया। होली मिलन समारोह के दौरान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के नौनिहाल और टीचर्स रंगों में सराबोर दिखे एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को होली की बधाई दी।


विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी के साथ विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाओं को अबीर गुलाल लगाते हुए सभी को होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह के दौरान पूरा सूर्या कैंपस रंगों से सराबोर दिखा। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए रंगो के पर्व होली की अग्रिम बधाई दी। होली मिलन समारोह के दौरान विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होलिका पर्व आपसी भाईचारे का त्यौहार है। रंगों के पर्व होली को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गिले शिकवे दूर करके मानने की सलाह दिया। डा चतुर्वेदी ने कहा कि पर्व खुशियां बांटने का सबसे बड़ा मध्यम होता है। उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि अपने माता पिता के संरक्षण और निर्देशन में ही रंगो के पर्व को मनाएं। उन्होंने समूचे विद्यालय परिवार के साथ साथ जनपद वासियों को होली पर्व की अग्रिम बधाई दिया। इस दौरान शरद त्रिपाठी, अर्चना सिंह नितेश द्विवेदी,आशुतोष पाण्डेय, आरती चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।