मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ - महाकुुुंभ भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री को गाली देने से रोका तो मुसलमानों ने हिन्दू युवक को पीटा

रूधौली थाना क्षेत्र के भुसुडा उर्फ हनुमानगंज निवासी नीतीश जायसवाल पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल को मुस्लिम समुदाय द्वारा मारने पीटने, हत्या करने की नीयत से गला दबाने के मामले में मंगलवार को विश्व हिन्दू मह…

बस्ती न्यूज़ - महाकुुुंभ भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री को गाली देने से रोका तो मुसलमानों ने हिन्दू युवक को पीटा
बस्ती न्यूज़ - महाकुुुंभ भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री को गाली देने से रोका तो मुसलमानों ने हिन्दू युवक को पीटा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


रूधौली थाना क्षेत्र के भुसुडा उर्फ हनुमानगंज निवासी नीतीश जायसवाल पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल को मुस्लिम समुदाय द्वारा मारने पीटने, हत्या करने की नीयत से गला दबाने के मामले में मंगलवार को  विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पीडित ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र कार्यालय को सौंपा। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।


एसपी को दिये पत्र में नीतीश जायसवाल ने कहा है कि सोमवार 3 फरवरी को पड़ोसी सोमन पुत्र रजई के यहां ब्रम्हभोज था। सामान कम पड़ जाने पर वह हनुमानगंज बाजार सामान लेने गया और वापसी के समय रास्ते में शिवमंदिर के निकट मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां दे रहे थे


कि कुंभ में सब मर जाते तो ठीक था, काफिरों की संख्या कम हो जाती। नीतीश जायसवाल ने जब कहा कि ऐसा क्यों कह रहे हो तो  असलम व शेर अली पुत्रगण स्वर्गीय मोहर अली, गोलू, सन्नो, शबाना पुत्रीगण असलम, असमीन खातून पुत्री स्वर्गीय मोहर अली सहित 10 अन्य लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।


उसे इन लोगों ने लाठी, डंडा, धारदार हथियार से हमला किया। उसका गला दबा दिया जिससे उसकी सांस रूक गई। किसी तरह से उसकी जान बची।


विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण है। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।


पत्र देते समय विश्व हिन्दू महासंघ  के सौरभ तिवारी, बालकृष्ण सिंह, कुलदीप मिश्र, संदीप कुमार, विपिन सिंह, राकेेश सिंह, राजेश मद्धेशिया, ओम प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।