मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : पत्रकारिता पेशे को बदनाम कर रहे तथाथित लोग, डीएम से मिलकर जांच कराने की मांग

जनपद में कुछ तथाकथित पत्रकार पत्रकारिता का मिशन बदनाम कर रहे हैं। इससे साफ सुथरी छबि के भी पत्रकारों को सम्मान नही मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के बैनर तले सतीश श्रीवास्तव की अगुवाई में पत्रक…

बस्ती न्यूज़ : पत्रकारिता पेशे को बदनाम कर रहे तथाथित लोग, डीएम से मिलकर जांच कराने की मांग
बस्ती न्यूज़ : पत्रकारिता पेशे को बदनाम कर रहे तथाथित लोग, डीएम से मिलकर जांच कराने की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जनपद में कुछ तथाकथित पत्रकार पत्रकारिता का मिशन बदनाम कर रहे हैं। इससे साफ सुथरी छबि के भी पत्रकारों को सम्मान नही मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के बैनर तले सतीश श्रीवास्तव की अगुवाई में पत्रकारों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ऐसे पत्रकारों की जांच कराकर कार्यवाही की मांग किया है।


जिलाधिकारी से मिलने वालों में अरूणेश कुमार श्रीवास्तव, सोहन सिंह, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अमित सिंह, चन्द्रपकाश शर्मा, संतोष सिंह, कासिफ समर, वसीम अहमद, इन्द्रजीत, बबुन्दर यादव, विवेक गुप्ता, पारसनाथ मौर्या, कृष्णा द्विवेदी, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज यादव, कमलेश सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शिकायतकर्ताओं ने कहा हम लोग पत्रकारिता की सुचिता के पक्षधर है परन्तु कुछ ऐसे लोग पत्रकारिता में सक्रिय हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं और वे अवांछनीय तत्वों के संपर्क मे हैं। जांच में सभी के चेहरे उजागर होंगे और पत्रकारिता पेशे का सम्मान बढेगा।


शिकायती पत्र में यह भी कहा गया कि तथाकथित पत्रकार आये दिन भ्रामक खबरों से न केवल लोगों को गुमराह करते हैं बल्कि धनादोहन भी करते हैं। पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर भी कुठाराघात हो रहा है। कुछ ही लोग हैं जो अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त हैं लेकिन बदनाम पूरी पत्रकारिता हो रही है। इतना ही नही किसी न किसी का प्रभाव जमा कर इस तरह के कई तथाकथित लोग पुलिस और प्रशासनिक वाट्सअप ग्रुपों में ज्वाइन हो गये हैं और इसका दुरुपयोग कर रहे जिससे वास्तविक पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही है। इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब पत्रकारिता की शुचता का पक्षधर है। ऐसे में पत्रकारों की जांच कराना नितान्त जरूरी और व्यापक जनहित मे है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।