शाहजहांपुर में आगामी होली के त्योहार को लेकर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खुरापाती तत्वों को मुचलका पाबंद किए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को एसपी को संबोधित ज्ञापन दिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा अपराधियों के अतिरिक्त सामान्य जनों को भी मुचलका में पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनका आर्थिक दोहन हो रहा है। प्रति मुचलका जमानत में 800 से लेकर 1000 रुपए तक खर्च हो रहा है, जो मजदूरों, छोटे दुकानदारों और बैटरी रिक्शा चालकों के लिए घोर अन्याय है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि यह कार्यवाई अपराधियों के विरुद्ध ही सीमित रखने के लिए सुनिश्चित व्यवस्था की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पवन सिंह,सौरभ पाण्डेय, अनूप वर्मा, नवाब फैजान अली खान, नौशाद कुरेशी, अफजाल खान, फूल मियां, निखिल सक्सेना, प्यारे मियां, संजय सक्सेना, अमित आदि लोग मौजूद रहे।