मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस आयुक्त द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र व आवागमन के मार्गों पर पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।▶️श…

बस्ती न्यूज़ : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
बस्ती न्यूज़ : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


पुलिस आयुक्त द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र व आवागमन के मार्गों पर पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।


▶️श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर-


1.मैदागिन से गोदौलिया के मध्य VVIP/प्रोटोकॉल/पुलिस की गाड़ियों का प्रवेश भी वर्जित, केवल जेड प्लस सुरक्षा प्रदत्त महानुभाव की गाड़ी ही एलाउड होगी ।


2.अन्नपूर्णा मंदिर में “कुम्भाभिषेक समारोह” की तैयारियाँ व आवश्यक पुलिस व्यवस्था के प्रबन्ध में वहाँ के महन्त जी के साथ बैठक कर दिये  आवश्यक निर्देश ।


3.ट्रैफिक एडवाइजरी (बाहरी वाहनों के प्रतिबन्ध/अनऑथराइज ऑटो का मंदिर रोड पर चलना/ मालवाहक गाड़ियों का रोकना) का हो कड़ाई से अनुपालन ।


4.ग्रामीण क्षेत्र की 25% फोर्स को भी मंदिर व घाट के आस-पास के क्षेत्रों में ड्यूटी लगाने के निर्देश ।

5.सावन माह की तरह सेक्टर/जोनल स्कीम लागू करने के निर्देश ।


▶️श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन के तहत मंदिर में दर्शनार्थियों का लगातार हो मूवमेन्ट, पुलिस द्वारा की जाये निरन्तर पेट्रोलिंग।


▶️अधिकारीगण पुलिसकर्मियों को मौके पर करें ब्रीफ, श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी रखें विनम्र व सहयोगात्मक व्यवहार ।


 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र व आवागमन के मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था का पैदल गश्त कर निरीक्षण किया गया ।


भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा उपाय किये जाने, यातायात प्रबन्धन के लिए तैयार किये गये विशेष यातायात प्लान को सख़्ती से लागू किये जाने,


मंदिर में दर्शनार्थियों की लगातार मूवमेन्ट होने व पुलिस की निरन्तर पेट्रोलिंग किये जाने के संदर्भ में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।