बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत गौरा के सन्निकट सेंट मैरी स्कूल वाले रोड के बगल में घायल अवस्था में मिली महिला के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी का दबाव बनाने पर बड़ी बहन के देवर (जीजा) अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती (साली) पर हत्या की नीयत से हमला किया था और बेहोशी के हालत में उसे खेत में छोड़कर भाग गया था। बस्ती पुलिस ने बुधवार को बस्ती पुलिस ने नकुल मौर्या पुत्र संतराम मौर्या निवासी मले थूकनक थाना बीकापुर जनपद अयोध्या और अभिषेक निषाद पुत्र राम भरत निषाद निवासी इस्माइलपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या को चौकड़ी टोल प्लाजा के करीब 500 मीटर की दरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के डाउन लेन के किनारे स्थित सूर्या ढाबा के पास से आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
पुलिस ने बुधवार को आरोपियों नकुल मौर्या और उसके दोस्त अभिषेक निषाद को चौकड़ी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। बीते 5 दिसंबर को बस्ती के कप्तानगंज कस्बे के निकट गौरा गांव स्थित खेत में एक युवती मरणासन्न हालत में बेहोश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि,''दिनांक-05.12.2021 को समय करीब 09:30 बजे नीरज कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ग्राम ऐठीडीह थाना कप्तानगंज जो कि ग्राम गौरा में ग्राम प्रहरी के पद पर नियुक्त है, के द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मुझे जरिये दूरभाष सूचना प्राप्त हुआ कि गौरा गाँव के सन्निकट सेंट मैरी स्कूल वाले रोड के बगल में गन्ने के खेत में घायल अवस्था में एक महिला उम्र लगभग 26 वर्ष पड़ी हुई है, जिस पर ग्राम प्रहरी नीरज कुमार द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि वहाँ पर तमाम लोगों की भीड़ थी जिससे प्रतीत हो रहा ता कि घायल अवस्था में पड़ी हुई महिला आपराधिक घटना की शिकार जिसके सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 292/2021 धारा 307 IPC पंजीकृत किया गया एवं आज दिनांक 08.12.20211 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करते हुए सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
प्रेम प्रसंग में हुआ था प्रेमिका की हत्या का प्रयास
अयोध्या के बीकापुर थाना मलेथूकनक के निवासी आरोपी नकुल मौर्या पुत्र संतराम मौर्या का अपनी भाभी की बहन से नाजायज संबंध थे। आरोपी नकुल की 12 दिसंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन भाभी की बहन नकुल पर बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर नकुल नाराज हो गया और युवती को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर और एक दोस्त साथ में लेकर के कप्तानगंज बाजार के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक गन्ने के खेत में युवती से मारपीट की और मरा समझकर फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक,'' अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का संबंध अपने जीजा (दीदी के देवर) बीकापुर क्षेत्र के मलेथूकनक गांव निवासी नकुल मौर्या के साथ था। युवती उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन जीजा शादी करने के लिए तैयार नहीं था। जब युवती ने लगातार शादी का दबाव बनाया तो जीजा ने अपनी साली को ही रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची।
4 दिसम्बर की शाम युवती को बाइक पर बैठाकर युवक अयोध्या से बस्ती के कप्तानगंज पहुंचा और सुनसान देखकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। उसे मरणासन्न अवस्था में गन्ने के खेत में छोड़कर दोस्त के साथ फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव (SP Basti Ashish Srivastava) ने बताया कि लड़की के दीदी के देवर के साथ संबंध था जिसको लेकर लड़की बार-बार आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाती थी, जबकि लड़के की 12 दिसंबर की शादी थी। इसलिए लड़की को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर या घटना का अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेज दिया गया है।