गोंडा: पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर गुंडा एक्ट के तहत अपराधी को 6 माह के लिए किया जिला बदर
गोंडा: गोंडा की थाना मोतीगंज पुलिस ने शातिर अपराधी घनश्याम वर्मा पुत्र मायाराम वर्मा निवासी ग्राम मंगाजोत को जिला बदर किया| पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वो…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
गोंडा: पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर गुंडा एक्ट के तहत अपराधी को 6 माह के लिए किया जिला बदर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: गोंडा की थाना मोतीगंज पुलिस ने शातिर अपराधी घनश्याम वर्मा पुत्र मायाराम वर्मा निवासी ग्राम मंगाजोत को जिला बदर किया| पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी प्रभारी निरीक्षकों थानाध्यक्षों को दिए थे।
इसी निर्देश के क्रम में थाना मोतीगंज पुलिस ने ऐसे ही असामाजिक तत्व घनश्याम वर्मा पुत्र मायाराम वर्मा निवासी ग्राम मंगाजोत थाना मोतीगंज को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित करा, डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए अभियुक्त के परिवार व गांव वालों को सूचना दी कि घनश्याम वर्मा को जनपद की सीमा से बाहर रह???े का आदेश किया गया है।
छ: माह तक वह जनपद की सीमा से बाहर रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति उसे संरक्षण देता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।