मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में युवती की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार: दोस्ती तोड़कर दूसरे युवक से करने लगी थी बात, बर्थडे केक खिलाने के बहाने खेत में बुलाया; पहले प्रेमी ने मार डाला

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में चाकू मारकर की गई 19 साल की युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक जनवरी को जन्मदिन का केक खिलाने की बात कह कर 19 वर्ष…

बस्ती में युवती की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार: दोस्ती तोड़कर दूसरे युवक से करने लगी थी बात, बर्थडे केक खिलाने के बहाने खेत में बुलाया; पहले प्रेमी ने मार डाला
बस्ती में युवती की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार: दोस्ती तोड़कर दूसरे युवक से करने लगी थी बात, बर्थडे केक खिलाने के बहाने खेत में बुलाया; पहले प्रेमी ने मार डाला — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में चाकू मारकर की गई 19 साल की युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक जनवरी को जन्मदिन का केक खिलाने की बात कह कर 19 वर्षीय युवती रात में घर से निकली थी। दूसरे दिन युवती का शव गांव के दूसरे पुरवे में खेत में लहूलुहान हालत में पाया गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए थाना वाल्टरगंज व स्वाट टीम ने आज यानी मंगलवार को गांव के ही दो अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया|  खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।



एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि,''थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौरा में हुए हत्या का सफल अनावरण करते हुए गौरा निवासी अभियुक्त अमरजीत यादव को समय 06.20 बजे सेखपुरा वन बिहार से व अभियुक्त लालजी प्रजापति को समय 08.15 बजे उसके घर ग्राम गौरा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।  घटना में प्रयुक्त एक खुराही व अभियुक्त के रक्त रंजित कपड़े बरामद किए गए हैं।



पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी 2022 को ग्राम गंगापुर मे गेहू के खेत मे युवती के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुयी थी शव के पहचान होने पर युवती की मां वादिनी मुकदमा  सुनीता पत्नी रामवृक्ष प्रजापति निवासी ग्राम गौरा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा अपने बेटी प्रीती के हत्या के सम्बन्ध मे थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत कराया गया था। 



मृतक युवती की मां सुनीता ने पुलिस को बताया था कि 1 जनवरी को मेरी लड़की प्रीति (उम्र 19 वर्ष)  का जन्मदिन था| प्रीति को अमरजीत यादव पुत्र राज बहादुर यादव द्वारा रात्रि में फोन करके केक खिलाने की बात करके बहला फुसलाकर बदनियती से बुलाया था इसके पूर्व मे भी 2 - 3 साल से हम लोगो के काफी विरोध के बाद भी यूट्यूब वीडियो बनाने झांसा देकर बार बार रात्रि के समय बुलाता रहा है| घटना के दिन मेरी लड़की प्रीति मेरी छोटी बेटी प्रियंका को अमरजीत द्वारा बतायी गयी बात को बताकर उससे मिलने चली गयी रात को वापस नही आयी| '2 जनवरी सुबह मेरी बेटी का शव गांव के बाहर पंकल उर्फ पंकज पाण्डेय निवासी गंगापुर के खेत में मिला।



पहले प्रेमी ने खुराही से ले ली जान

युवती की हत्या गांव के ही युवक लालजी ने की थी। लालजी से युवती की पहले दोस्ती थी। बाद में उससे अलग होने के बाद वो गांव के ही एक दूसरे युवक अमरजीत यादव के करीब आ गई थी।  



पूछताछ में गौरा गांव निवासी अमरजीत यादव ने बताया,''कि मेरे व प्रीति के बीच दोस्ती थी मै उसको यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए कहकर बुलाता रहता था। प्रीती इस पर विस्वास करके मेरे पास आ जाती थी।  दिनांक 01.01.2022 को प्रीति का जन्मदिन था इस खुशी में मेरे द्वारा फोन कर रात्रि समय करीब 7:30-8:00 बजे के बीच केक खिलाने के बहाने खेत में बुलाया था कि तभी लालजी प्रजापति जो गाँव का ही रहने वाला है खेत पर आ गया हम लोगों को देख लिया । 



लालजी का प्रीति से पूर्व में दोस्ती थी। लालजी को हम लोगों की दोस्ती से काफी नाराजगी थी। लालजी द्वारा हम लोगों को देखते ही आग बबूला हो गया और प्रीति को खुराही से मारने लगा। मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे भी मारने के लिए दौड़ाया तब मै वहाँ से भाग गया।



पूछताछ में गौरा गांव निवासी अमरजीत यादव ने बताया,'' मेरी पूर्व में प्रीति से दोस्ती थी। कुछ दिन बाद मुझसे दोस्ती तोड़कर गाँव के ही अमरजीत से दोस्ती कर ली। मैं कई बार प्रीति को समझाया लेकिन नही मानी। इन दोनों पर काफी दिनों से मेरी नजर थी। इन दोनों को साथ देखकर मै अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर खुराही से प्रीति के शरीर पर कई बार प्रहार किया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मै डर वश शव को छुपाने हेतु कुछ दूर तक उसे खीचकर ले गया। कुछ लोगों की आहट सुनने पर मै उसके शव को। छोड़कर घर भाग गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।