मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच: बोले अखिलेश- सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार भाजपा...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसके बजाय लाल टोपी दिखाकर फर्क बताने वालो रा…

सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच: बोले अखिलेश- सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार भाजपा...
सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच: बोले अखिलेश- सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार भाजपा... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसके बजाय लाल टोपी दिखाकर फर्क बताने वालो राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है। 2022 की समाजवादी सरकार द्वारा यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग आदि पर खर्च की गई। इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे जांच के दायरे में होंगे।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार में सरकारी कोष का इस्तेमाल नहीं किया गया जबकि भाजपा सरकार में संसाधनों का दुरुपयोग करने में जरा भी लोकलाज नहीं रही। सन् 2017 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार अपनी पार्टी के पक्ष से प्रचार के लिए प्रयोग करती आ रही है। भाजपा-समाजवादी में यही अंतर है।



उन्होंने कहा,''समाजवादी सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता जानती है क्योंकि ये काम खुद बोलता है। भाजपा को समाजवादी सरकार के काम को अपना बताने के लिए झूठ की डुगडुगी पीटनी पड़ती है। यही दोनों पाटियों के कामकाज का अंतर है। भाजपा राज में महिलाओं के चीरहरण के साथ बेटियों के साथ दुष्कर्म की कई विचलित करने वाली घटनाएं घटी। किसानों को भाजपा मंत्री के बेट ने जीप चढ़ाकर कुचल दिया। इस साजिश में शामिल मंत्री जी को अब तक हटाया नहीं गया। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''अपराधियों को सत्ता संरक्षण मिला तो नकली शराब के धंधे में सैकड़ों जाने चली गई। समाजवादी पार्टी ने अपराधियों पर नकेल कसी और अपराधियों को जेल के सींकचों में भेजा। भाजपा में जंगलराज की छूट है समाजवादी सरकार में 100 नं0 डायल से अपराधों पर रोक थी। भाजपा समाजवादी सरकारों में यही अंतर है जो साफ दिखता है। नौजवानों के भविष्य के साथ भाजपा ने बहुत खिलवाड़ किया है। उन्हें लैपटाप, वाईफाई सुविधा देने, नौकरियां देने के वायदे किए। एक भी वादा पूरा नही किया। उन्हें नौकरी, मांगने पर भाजपा सरकार ने लाठियां से पीटा गया। समाजवादी सरकार ने लैपटॉप बांटे, कन्या विद्याधन दिया। कौशल विकास केन्द्र खोले, पुलिस-शिक्षकों की भर्ती की। भाजपा और समाजवादी सरकारों का अंतर स्पष्ट है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' भाजपा राज में महिलाएं और बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। पंचायत चुनावों में महिला के चीरहरण का दृश्य लोमहर्षक था। हाथरस की बेटी का कांड कौन भूलेगा? उन्नाव-लखीमपुर खीरी में सत्ता संरक्षण में महिलाओं को अपमानित किया गया। समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की गई थी। भाजपा राज में कितनी ही बच्चियों ने छेड़खानी से तंग आकर अपनी जान दे दी। समाजवादी सरकार और भाजपा सरकार के कामकाज में यहीं अंतर है।



उन्होंने कहा,''कोरोना काल में लाकडाउन लगने पर गरीबों के भूखे मरने नौबत आ गई। पलायन में कितने ही श्रमिक मारे गए। गर्भवती महिलाओं के रास्ते में प्रसव हो गए। सरकार ने उन्हें अनाथ छोड़ दिया था। तब समाजवादी कार्यकर्ता ही उनकी मदद में आगे आए। जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी, उनको मदद दी। भाजपा संवेदनशून्य रही जबकि समाजवादी गरीबों, पीड़ितों के साथ खड़े रहे। यही अंतर है भाजपा और समाजवादी वादी सरकार में।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।