बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के हरैया में आयोजित रोजगार मेले में आए 106 अभ्यर्थियों में से 29 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन किया गया लेकिन 77 अभ्यर्थी असफल हो गए। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय / माडल कॅरि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
बस्ती: रोजगार मेले में 29 अभ्यर्थियों का चयन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के हरैया में आयोजित रोजगार मेले में आए 106 अभ्यर्थियों में से 29 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन किया गया लेकिन 77 अभ्यर्थी असफल हो गए। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय / माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान / कौशल विकास मिशन, बस्ती के द्वारा हरैया तहसील में एम / एस टेक्नोहोरीजोन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में आज 13 जनवरी, 2023 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की दो कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। मेले का शुभारंभ हरैया SDM ने किया|
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने रोजगार मेले में आए अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपजिलाधिकारी गुलाबचंद ने अपने संबोधन कहां की यह रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है| उन्होंने अभ्यर्थियों को लक्ष्य के साथ उद्देश पूर्ण कार्य करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया |
आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने कौशल प्रशिक्षण केंद्र हरैया के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों से कहा कि स्किल डेवलपमेंट अभ्यर्थियों के लिए विकास की कुंजी है। कौशल विकास मिशन हरैया केंद्र के सेटर मैनेजर आरबी चौधरी ने केंद्र पर संचालित प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।