मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हीरो हो तो ऐसा...कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने निकले अभिनेता विनोद यादव

सर्दियों को मौसम चल रहा है। इस बार की सर्दी का आलम ये है कि इसने पिछले कई सालों का रिकार्ड्स तोड़ दिया है, तो वही इस कड़ाके की ठंड से दिल्ली, यूपी, बिहार,मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे कई राज्य परेशान है। इ…

हीरो हो तो ऐसा...कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने निकले अभिनेता विनोद यादव
हीरो हो तो ऐसा...कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने निकले अभिनेता विनोद यादव | फ़ोटो: TVL News

सर्दियों को मौसम चल रहा है। इस बार की सर्दी का आलम ये है कि इसने पिछले कई सालों का रिकार्ड्स तोड़ दिया है, तो वही इस कड़ाके की ठंड से दिल्ली, यूपी, बिहार,मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे कई राज्य परेशान है। इसके साथ ही ठंड से मारने वालों की संख्या 100 से ऊपर जा चुकी है। इस बार की ठंड में ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। अब इसी ठंड से बचाने के लिए भोजपुरी फिल्म गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव आजकल यूपी की सड़कों पर अपने हाथों में कंबल लिए घूम रहे हैं। जिससे वे किसी जरूरतमंद की मदद कर सके। अभिनेता विनोद यादव ने एक रात में 100 लोगों को कंबल दान किए हैं।



जिसके साथ में लोगों को अपने आशियाने से बाहर न निकलने की भी सलाह दे रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने सड़कों पर रह रहे गरीब लोगों को अपने हाथों से कंबल बांटे हैं। ऐसा नहीं है कि विनोद ने कहीं कोई कार्यक्रम के अंदर इस नेक काम को अंजाम दिया है बल्कि वे सड़कों पर घूम घूम कर कंबल बंट रहे  हैं। साथ लोगों से भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।



अभिनेता ने एक वीडियो शेयर कर गरीबों में कंबल या जरूरत सामान लोगो में  बांटने की अपील की है।


आपको बता दें अभिनेता की इस साल करीब 9 फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें उनकी एक बॉलीवुड मूवी भी शामिल है।  विनोद यादव की कर्मपुत्र, बल और बलिदान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला था। ठंड कम होते ही विनोद अपने आगामी प्रोजेक्ट में जुट जायेगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।