मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती जिले में मिले ब्लैक फंगस के 3 मरीज, Black Fungus को लेकर प्रशासन अलर्ट

बस्ती: कोरोना प्रकोप की दूसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच बस्ती जिले में भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आये है| आज यानी सोमवार को बस्ती जिले में मिले…

बस्ती जिले में मिले ब्लैक फंगस के 3 मरीज, Black Fungus को लेकर प्रशासन अलर्ट
बस्ती जिले में मिले ब्लैक फंगस के 3 मरीज, Black Fungus को लेकर प्रशासन अलर्ट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  कोरोना प्रकोप की दूसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच बस्ती जिले में भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आये है| आज यानी सोमवार को बस्ती जिले में मिले ब्लैक फंगस के 3 मरीज।



DM सौम्या अग्रवाल ने बताया,''सभी मरीजों का लखनऊ में चल रहा इलाज| 2 मरीजो का केजीएमयू व 1 मरीज का चंदन  हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा इलाज| उन्होंने बताया,''ब्लैक फंगस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है| 



सोमवार देर शाम तीनों की रिपोर्ट लखनऊ स्वास्थ्य महानिदेशालय से सीएमओ कार्यालय को मिली है। जबकि बीमारी से ग्रसित एक महिला मरीज की रविवार को मौत हो चुकी है।


एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने तीन केस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से मिली सूचना के अनुसार, सीएचसी कुदरहा और सीएचसी रुधौली क्षेत्र के दो मरीज हैं। एक अन्य मरीज का पता ज्ञात नहीं हो पाया है। उस बारे में सूचना जुटाई जा रही है। कुदरहा क्षेत्र की महिला को करीब 10 दिन पहले बुखार की समस्या होने पर गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत खराब होने पर उन्हें परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल में ले गए।


इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। रुधौली क्षेत्र के मरीज का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसीएमओ ने बताया कि कुदरहा और रुधौली के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मरीजों के बारे में सूचना देते हुए संबंधित मरीजों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। 






रिपोर्ट-विवेक गुप्ता

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।