नई दिल्ली: कोरोना के मामलों में अब कमी दर्ज की जा रही है| मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में एक लाख 96 हजार 427 नए मामले दर्ज किए गए हैं| लंबे अंतराल के बाद दैनिक संक्रमितों की तादात 2 लाख से नीचे आई है| इससे पहले 14 अप्रैल को 1 लाख 84 हजार मामले आए थे| 15 अप्रैल को 2 लाख से ज्यादा मामले आए थे और तब से ही लगातार 2 लाख के पार नए मामले बने हुए थे|
भारत में COVID19 के 1,96,427 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,69,48,874 हुई। 3,511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है। 3,26,850 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,40,54,861 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,30,236 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,85,38,999 हुआ|भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'' भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,58,112 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|