मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: गौर थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 4 गिरफ्तार, बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बस्ती: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय नूर अली की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने 4 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। पुलिस ने रंकू राजभर, मुकेश वर्मा, सोमई वर्मा,रोहित राजभर को किया गिरफ्त…

बस्ती: गौर थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 4 गिरफ्तार, बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बस्ती: गौर थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 4 गिरफ्तार, बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ था विवाद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय नूर अली की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने 4 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। पुलिस ने रंकू राजभर, मुकेश वर्मा, सोमई वर्मा,रोहित राजभर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 4 डण्डा किया बरामद। बस्ती जिले के थाना गौर क्षेत्र बेलहिया में हुए दो सम्प्रदायों के लोगों के बीच बाग में मार-पीट के कारण हुई थी नूर अली की हत्या। गौर थाना में धारा 302/ 147/ 323/ 504/ 188 IPC व 3 माहामारी अधिनियम व 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा।




गौर थाने के बेलहिया निवासी नूर अली की हत्या के मामले में गौर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया में शनिवार को गांव के बाहर बच्चे बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों के बीच विवाद बड़ों तक पहुंच गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए थे। लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों से लाठी डंडे से मारपीट होती रही। मारपीट में बेलहिया निवासी नूर अली (40) पुत्र स्वर्गीय दिलबहार की पिटाई से मौत हो गई थी। बड़े भाई गुलाम हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के विरुद्ध हत्या, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।






शनिवार 15.05.2021 को गुलाम हुसैन पुत्र स्व0 दिलबहार द्वारा थाना गौर जनपद बस्ती पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरे भाई का लड़का मोहम्मद इब्राहिम पुत्र नसीर (उम्र करीब 19 वर्ष) व दो-तीन और छोटे-छोटे बच्चे सोमई के बगीचे में बकरी चरा रहे थे कि बकरी चराने की  बात को लेकर रंकू पुत्र प्रहलाद, मुकेश पुत्र सोमई, सोमई पुत्र वासु, रोहित राजभर पुत्र कन्हई निवासीगण ग्राम बेलहिया थाना गौर जनपद बस्ती एवं अन्य कई लोग बकरियों को मारने लगे जिस पर इब्राहिम बकरी को मारने से मना किया तो उसको मुक्का से मारने लगे जिसके शोर-गुल की आवाज को सुनकर एवं देखकर मेरा भाई नूर अली, समसून पत्नी अब्दुल हमीद, मो0 जुनैद पुत्र मो0 सईद, रुसतम अली पुत्र मो0 चाँद व जिब्राइल पुत्र मो0 नसीर बीच-बचाव करने गये तो उनको भी उपरोक्त सभी विपक्षीगण द्वारा मिलकर लाठी डण्डा से मारते हुए गाली-गलौज देने लगे | 




मेरे भाई नूर अली व समसून को काफी चोटे लगी थी जिसके कारण हम लोग दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर ईलाज हेतु ले गये थे जहाँ ईलाज के दौरान अस्पताल परिसर में चोट लगने के कारण नूर अली की मृत्यु हो गयी तथा समसून का ईलाज चल रहा है। 






 गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:

1. रंकू राजभर पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम बेलहिया थाना गौर 

 2. मुकेश वर्मा पुत्र सोमाइ वर्मा निवासी ग्राम बेलहिया थाना गौर 

3. सोमई वर्मा पुत्र बासु उर्फ बासुदेव निवासी ग्राम बेलहिया थाना गौर 

4. रोहित राजभर पुत्र कन्हई निवासी ग्राम बेलहिया थाना गौर जनपद बस्ती ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।