बस्ती: न दरवाजा...न पार्टीशन, एक ही शौचालय में लगा दी चार सीटें, अधिकारी ने कहा- ये बच्चों के लिए है
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बार फिर अजीबो-गरीब टॉयलेट बनाया गया है। जिले में अभी दो सीट वाले टॉयलेट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब यहां चार सीट वाला टॉयलेट भी सामने आ गया। यहां एक टॉ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
बस्ती: न दरवाजा...न पार्टीशन, एक ही शौचालय में लगा दी चार सीटें, अधिकारी ने कहा- ये बच्चों के लिए है — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बार फिर अजीबो-गरीब टॉयलेट बनाया गया है। जिले में अभी दो सीट वाले टॉयलेट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब यहां चार सीट वाला टॉयलेट भी सामने आ गया। यहां एक टॉयलेट में 4 सीटें लगा दी गई हैं। यही नहीं, इसमें कोई दरवाजा भी नहीं लगाया गया है। न ही किसी तरह का पार्टीशन किया गया है।
यह पूरा मामला रूधौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत धंसा का है। इससे पहले बस्ती के ही कुदरहा ब्लॉक के गौरा धुंधा में 2 सीट वाले सामुदायिक टॉयलेट का मामला चर्चा में था। रूधौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धंसा में एक सामुदायिक शौचालय में 4 पॉट सीटें लगा दी गई हैं। इसमें कोई दरवाजा भी नहीं लगाया गया है। न ही किसी तरह का पार्टीशन किया गया है।
मामला सामने आने के बाद एक अधिकारी ने कहा कि, यह टॉयलेट बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जनपद में 39 शौचालय बने हैं, बच्चों के हिसाब से भी 'Open' टॉयलेट का निर्माण कराए जाने को लेकर गाइडलाइन थीं, जिसका एक मानक बनकर आया था| उसी के अनुसार शौचालयों का निर्माण कराया गया है| उन्होंने बताया,'' अगर शौचालय का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है तो जांच होगी| अगर मानक विहीन तथ्य पाए जाते हैं तो उनको सही कराया जाएगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।