मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

घाघरा' नहीं लाने पर पति से रूठी माही श्रीवास्तव, शिवानी सिंह की सुनाई दी दमदार आवाज

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की दिन ब दिन फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। आज वो हर मामले में भोजपुरी की बाकी हसीनाओं को ट…

घाघरा' नहीं लाने पर पति से रूठी माही श्रीवास्तव, शिवानी सिंह की सुनाई दी दमदार आवाज
घाघरा' नहीं लाने पर पति से रूठी माही श्रीवास्तव, शिवानी सिंह की सुनाई दी दमदार आवाज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की दिन ब दिन फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। आज वो हर मामले में भोजपुरी की बाकी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस के गानों को भी लोग बहुत पसंद करते है। यही कारण है कि उनके गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। माही के हिट सॉंग्स का तो ये आलम है कि इन्हें न्यू ईयर पार्टी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। जहां माही की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है, वही सिंगर शिवानी सिंह भी किसी से कम नहीं इनकी आवाज के भी दर्शक दीवाने है। इनका हर गाना दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। ऐसे माही और शिवानी का साथ मे आना दर्शकों के लिए न्यू ईयर तोहफे से कम नहीं है। 


सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया गाना 'घाघरा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से जारी किया गया है।


गाने में माही अपनी बलम की शिकायत करती हुई हैं कि राते से बलमुआ से बोला चाली नईखे...कहल सुनत हमार एको हाली नईखे...ओकरा के अब त शहरवाली भावे...कहियो ओरात हमार ओठलाली नईखे...सुतेले लेके अलग चादरा... सेजे प राते भइल झगरा...कही के ना लइले बलम घाघरा...उ त जाके कमाले शहर आगरा... मोरे कही के ना लइले बलम घाघरा….।


माही श्रीवास्तव का म्यूजिक वीडियो 'घाघरा' इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वीडियो में माही अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं। क्लिप में एक्ट्रेस धमाकेदार एक्सप्रेसन दे रही हैं।


बता दें कि इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है और इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक की बात करे तो आर्या शर्मा ने दिया है। इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गाने के प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल एंड बॉबी जैक्सन, एडिट पंकज सॉ, डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।