बस्ती: बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर 4 शातिर चोर गिरफ्तार।बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती बृजेन्द्र कुमार पटेल मय पुलिस टिम के द्वारा चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास से 04 अभियुक्तों को चोरी के एक अदद ट्रक, 4 अदद ट्रक का टायर, एक अदद तमन्चा 315 बोर मय एक अदद कारतूस 315 बोर, एक अदद चाकू व 11000/- रुपये के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती पर अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया
SHO पुरानी बस्ती बृजेन्द्र कुमार पटेल ने अभियुक्त किस्मत अली, संजय यादव, शिव चन्द्र, इस्तियाक को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1 ट्रक, चोरी का 4 ट्रक का टायर, 1 अदद तमन्चा 315 बोर ,1 कारतूस 315 बोर, 1 चाकू, 11 हज़ार रुपये किया बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
(01) किस्मत अली पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी सुभई थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
(02) संजय यादव पुत्र भल्लू यादव निवासी बड़ारामपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती ।
(03) शिवचन्द पुत्र रामउग्रह निवासी बड़ारामपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती
(04) इस्तियाक पुत्र शादिक अली निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती