Basti News: दूध बेचने जा रहे 45 वर्षीय शख़्स को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
कलवारी/बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर शुक्रवार सुबह साइकिल सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने एम्बुलेंस…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti News: दूध बेचने जा रहे 45 वर्षीय शख़्स को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत | फ़ोटो: TVL News
कलवारी/बस्ती:बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर शुक्रवार सुबह साइकिल सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी 45 वर्षीय झिनकान चौरसिया मजदूरी व दूध बेंचकर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे चमन गंज चौराहा स्थित डेयरी पर दूध बेचने जा रहे थे। अभी वे चमनगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट आ गए जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुँची कलवारी पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल झिनकान को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।