मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में परम्परागत ढंग से मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व; भावनाओं-संवेदनाओ से है रक्षाबंधन का रिश्ता- प्रधानाचार्य

बस्ती: राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में भाई बहन के प्रेम को समर्पित रक्षा बंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के संयोजन में कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय, प्…

Basti News: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में परम्परागत ढंग से मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व; भावनाओं-संवेदनाओ से है रक्षाबंधन का रिश्ता- प्रधानाचार्य
Basti News: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में परम्परागत ढंग से मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व; भावनाओं-संवेदनाओ से है रक्षाबंधन का रिश्ता- प्रधानाचार्य | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में भाई बहन के प्रेम को समर्पित रक्षा बंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के संयोजन में कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय, प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी, शिक्षकों और छात्रों को रक्षा बंधन  बांधा। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने छात्रों को रक्षाा बंधन पर्व की विशेषता बताया। 



कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।  भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक सम्बन्ध को मजबूत करता है इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है। उन्होने छात्रों से कहा कि इस रक्षा बंधन को सामान्य धागा समझने की भूल मत करना। यह परस्पर प्रेम, त्याग और समय आने पर बहन की रक्षा के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने का पर्व है।



प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने छात्रों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना दिया। कहा कि रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है. एक ऐसा बंधन जो दो जनों को स्नेह की धागे से बांध ले।  रक्षा बंधन को भाई - बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा. बल्कि ऐसा कोई भी बंधन जो किसी को भी बांध सकता है।  भाई - बहन के रिश्तों की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह बंधन आज गुरु का शिष्य को राखी बांधना, एक भाई का दूसरे भाई को, बहनों का आपस में राखी बांधना और दो मित्रों का एक-दूसरे को राखी बांधना, माता-पिता का संतान को राखी बांधना हो सकता है।इण्टर मीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन की खुशियों को साझा किया।  


कार्यक्रम में रेखा श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, शिक्षा बरनवाल, प्रभा त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तवा, निशु उपाध्याय, अर्चना पटेल, श्वेता त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम, शालिनी, संगीता, जेरीन, मनीषा गुप्ता, अभिषेक पटेल, माया सिंह, माया शुक्ला, श्रद्धा, आकृति साहू, वेदिका, सिमरन, देविका, सुष्मिता मन्ना, संजय, नलिन,  अमित मिश्रा, मनीषा गुप्ता, शिवांश उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, जीत यदुवंश, मनीष मिश्रा, रामस्वरूप यादव अखिलेश, मोहम्मद अजीम, अरुण बहादुर श्रीवास्तव, राम निरंजन गुप्ता के साथ ही सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लिया।





रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।