मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने नौ साल के छात्र को रौंदा, मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बस्ती: बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई| ये घटना उस वक्त की है, जब किसी एक कार्यक्रम में जाते समय छात्र को सांसद…

बस्ती में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने नौ साल के छात्र को रौंदा, मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बस्ती में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने नौ साल के छात्र को रौंदा, मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई| ये घटना उस वक्त की है, जब किसी एक कार्यक्रम में जाते समय छात्र को सांसद की कार ने टक्कर मार दी थी| जिससे बच्चे की मौत हो गई| बताया जा रहा है कि बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान सांसद की गाड़ी की चपेट में आ गया| 



यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की है | मृतक छात्र अभिषेक पुत्र शत्रुध्‍न राजभर कोतवाली थाना क्षेत्र के बसिया गांव का रहने था| शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे स्‍कूल से छुट्टी होने के बाद 9 साल का अभिषेक राजभर स्कूल से घर लौट रहा था| 



वह अभी हर्दिया पेट्रोल पम्‍प के पास पहुंचा था कि तभी भाजपा सांसद की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने छात्र अभिषेक को ठोकर मार दी| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।



परिजन जिला अस्पताल से बच्चे को लखनऊ ले जा रहे थे....वे अभी कप्‍तानगंज के पास पहुंचे थे कि बच्चे ने दम तोड दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे| बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर काफी देर तक पुलिस और मृतक बच्चे के परिजनों में नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता को कार्यवाही का आश्वासन दिया| मामले में तहरीर के आधार पर सांसद की सफेद रंग की फारच्‍यूनर के चालक के विरूद्ध अज्ञात नाम से मुकदमा दर्ज किया गया है।



CO सदर आलोक प्रसाद ने बताया,''कल एक 9 वर्षीय बच्चा स्कूल से घर जा रहा था, रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मारी है जिसमें एक जनप्रतिनिधि भी सवार थे। FIR दर्ज़ कर छानबीन की जा रही है:






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।